तलाक के बाद पहली बार पूर्व पति के साथ दिखी करिश्मा

782

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनके पूर्व पति बिजनेसमैन संजय कपूर को लंबे समय बाद एक साथ देखा गया है,जिससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

snapinstaapp10803348172032214790837846108397808324 1678623123

आपको बता दें कि करिश्मा और संजय के बेटे कियान राज कपूर का बर्थडे है और इसलिए एक्स कपल अपने बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए फेमली लंच पर साथ पहुंचे। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने आज यानि 12 मार्च को अपने बेटे कियान राज कपूर का 13 वाँ बर्थडे सेलिब्रेट किया है।

karisma kapoor

इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में बेटे का जन्मदिन मनाया। इस दौरान वह केजुअल लुक में दिखाई दी। संजय के साथ उनकी पत्नी प्रिया और उनके बेटे अजारियास कपूर भी स्पॉट हुए। करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से साल 2003 में शादी की, फिर साल 2016 में तलाक लिया था। कपल ले दो बच्चे समायरा कपूर और बेटा कियान रज कपूर है। जिसके बाद संजय ने साल 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की। कपल का एक बेटा है, जिसका नामा अजारियास है।

इस वीडियो में संजय कार से आते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे अजरियास कपूर का हाथ थामे रेस्टोरेंट में एंट्री करते हैं। उनकी पत्नी प्रिया अलग से वेन्यू में आयी, जबकि करिश्मा कियान के साथ वहाँ पहुंची। संजय कपूर ने भले ही तलाक ले लिया हो लेकिन, वह बच्चों के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं वह अपने दोनों बच्चों का ख्याल भी रखते हैं।

sanjay kapoorkarisma