राज्यपाल कर्नाटक श्री थावरचंद गहलोत ने मंदसौर में सोहरा यूपीवीसी उद्योग का किया शुभारंभ

121

राज्यपाल कर्नाटक श्री थावरचंद गहलोत ने मंदसौर में सोहरा यूपीवीसी उद्योग का किया शुभारंभ

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर/ जिले के औद्योगिक क्षेत्र जग्गाखेड़ी में सोहरा यूपीवीसी उद्योग यूनिट का शुभारंभ महामहिम राज्यपाल कर्नाटक श्री थावरचंद गहलोत द्वारा रविवार को समारोहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डॉ विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता श्री निहालचंद मालवीय जनप्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य श्री बसन्ती लाल मालवीय श्री सतीश मालवीय, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 03 22 at 19.34.09

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल कर्नाटक श्री गहलोत ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर युवा आगे बढ़ें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी पाने तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं उद्यम स्थापित कर अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान करें। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

WhatsApp Image 2026 03 22 at 19.34.09 1

इस अवसर पर उद्योग से संबंधित जानकारी देते हुए श्री सतीश मालवीय ने बताया गया कि यूपीवीसी (UPVC) एक अत्यंत लोकप्रिय एवं टिकाऊ कंस्ट्रक्शन मटेरियल है, जिसका उपयोग मुख्यतः खिड़कियों एवं दरवाजों के निर्माण में किया जाता है। यह पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ लंबे समय तक टिकाऊ और कम रखरखाव वाला विकल्प है, जिसके कारण आजकल घरों और कार्यालयों में इसका उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।

WhatsApp Image 2026 03 22 at 19.34.09 2