करणी सेना की जन-जागरण यात्रा आयोजित होंगी, प्रदेशाध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर करेंगे नेतृत्व

1259

करणी सेना की जन-जागरण यात्रा आयोजित होंगी, प्रदेशाध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर करेंगे नेतृत्व

रतलाम: भोपाल में करणी सेना मध्यप्रदेश 08 जनवरी को अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर शंखनाद करेंगी।

सेना इस आंदोलन के माध्यम से आमजनों में जागरूकता लाने के लिए रतलाम में 25 दिसंबर को जन जागरण यात्रा आयोजित करेगी।मामले में जानकारी देते हुए मिडिया समन्वयक कमल सिंह अमलेटा ने बताया कि जन-जागरण यात्रा सुबह 11 बजे 80 फिट रोड़ से प्रारंभ होगी जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुई राजपुत बोर्डिंग शास्त्री नगर पर पहुचेंगी।

जहां यात्रा सभा मे परिवर्तित हों जाएगी।जन जागरण यात्रा में करणी सेना परिवार मध्यप्रदेश के प्रमुख ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर मुख्यअतिथि के रुप में उपस्थित होंगे।इनके साथ प्रदेश एवं संभाग के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

कमलसिंह ने बताया कि रैली में 15 हजार लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा हैं। जिसके लिए राजपुत बोर्डिंग सभा स्थल के लिए पार्किंग व्यवस्था तरणताल, शास्त्री नगर मेन रोड,लोकेंद्र टॉकीज पर रहेंगी।