काश्यप बोलें : दुनिया सिर्फ काम को पूछती है, इसलिए मैं फालतू बाते नहीं करता!

कांग्रेस के 2 नेता भाजपा में हुए शामिल!

757

काश्यप बोलें : दुनिया सिर्फ काम को पूछती है, इसलिए मैं फालतू बाते नहीं करता!

Ratlam : भाजपा प्रत्याशी विधायक चेतन्य काश्यप ने मंगलवार रात शहर के वार्ड क्रमांक 37 में शेरानी हेल्थ क्लब के पास नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर क्लब द्वारा काश्यप का आत्मीय स्वागत किया गया। भाजपा की रीति नीतियों से प्रभावित होकर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जमील पटेल एवं शकील पटेल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। काश्यप ने नुक्कड़ सभा में उपस्थितजनों से कहा कि चुनाव में सकारात्मक राजनीति को बढ़ावा देने के लिए हर समाज को अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। क्योंकि चुनाव में मतदान की भूमिका सबसे अहम हैं।

IMG 20231115 WA0011

काश्यप ने कहा कि आज के समय में राजनीति में ईमानदारी बड़ा विषय बनता जा रहा है। समाज का हर वर्ग राजनीति में ईमानदार चाहता है, जिसे पाने के लिए मेहनत करना पड़ती है। ईमानदार राजनेता के लिए समाज का जागरूक होना आवश्यक हैं। हमारा सकारात्मकता पर जोर कम रहता है, जबकि इसे बढ़ावा देने की आवश्यकता हैं।

IMG 20231115 WA0012

अच्छी सोच, अच्छे विचार वाले व्यक्ति यदि राजनीति में आगे आएंगे तो इसमें बदलाव आएगा। भाजपा कभी भेदभाव की राजनीति नहीं करती हैं। आपके क्षेत्र में कभी भेदभाव नहीं किया। अवैध-अविकसित कॉलोनी का नियमितिकरण होने पर इस क्षेत्र में भी विकास हुआ है। हमारा दिल साफ है, भावना साफ है और मन साफ है। सभी की भावनाओं के अनुरूप कार्य किया है। कुर्सी पर बैठकर अच्छे भविष्य की कल्पना करना चाहिए। मेगा इंडस्ट्रियल पार्क में जो उद्योग शुरू होने पर पौने 2 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। किसी भी बडे़ औद्योगिक क्षेत्र में सिर्फ नौकरी ही काम नहीं होता है। इससे जुड़े और काम रहते है, जिसमें आप आगे बढ़ सकते है। आज पूरे प्रदेश में रतलाम के विकास को याद किया जा रहा है। दुनिया सिर्फ काम को पूछती है, इसलिए मैं फालतू बाते नहीं करता और सिर्फ विकास के कार्यों पर ही ध्यान केंद्रीत करता हूं।