KBC : केबीसी के करोड़पति विजेता, खुद की जिंदगी बदली, दूसरों की भी!

इस सीजन में अभी तक कोई कंटेस्टेंट पूरा गेम नहीं जीता!

808

KBC : केबीसी के करोड़पति विजेता, खुद की जिंदगी बदली, दूसरों की भी!

Mumbai : टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) 2000 में पहली बार शुरू हुआ था। तब से अब तक ये पूरे देश में सबका फेवरेट बना हुआ है। टीवी पर खेले जाने वाले इस गेम को साथ में बड़े पैमाने पर लोग भी अपने घरों में इसे खेलते हैं। ये कौतुहल होता है कि KBC में 1 करोड़, 5 करोड़ और साढ़े 7 करोड़ की प्राइजमनी जीतने वाले विजेताओं की जिंदगी किस तरह बदली होगी और वे अब क्या कर रहे हैं!

अमिताभ बच्चन इस शो को पेश करते हैं। उनकी अदायगी खुद इस शो को चार चांद लगा देती है। वह काफी मौलिक अंदाज में इसको पेश करते हैं। फिलहाल टीवी पर इसका 15वां सीजन चल रहा है। बीच में कुछ साल ये शो टीवी पर नहीं आया, लेकिन ये अकेला ऐसा शो है जिसकी लोकप्रियता बरकरार है और इसने वाकई लोगों की जिंदगी बदली है।

इस शो में ज्यादातर महिलाएं आमतौर पर विजेता बनी। विजेता बनने वाले देश और समाज के हर वर्ग से आए हैं। पहले इस शो में 15वें सवाल का जवाब देने वाले को 1 करोड़ रुपए का इनाम मिलता था। बाद में ये राशि 5 करोड़ फिर 7 करोड़ हुई और अब 7.5 करोड़ तक बढ़ गई। सवाल भी कुछ बढ़ गए हैं। इस बार 15वें सवाल पर सही जवाब देने पर 75 लाख रुपए मिलते हैं तो 16वें सवाल पर 01 करोड़ रुपए और 17वें व आखिरी सवाल ये राशि बढ़कर 7.5 करोड़ हो जाती है। अभी साढ़े 7 करोड़ कोई नहीं जीत सका, पर यहां तक एक कंटेस्टेंट पहुंचा जरूर है।