Kejriwal Lost Weight : हिरासत में CM अरविंद केजरीवाल का वजन साढ़े 4 किलो घटा!

तिहाड़ प्रशासन ने पत्नी से वीडियो कांफ्रेंसिंग और घर के खाने की इजाजत दी!

192

Kejriwal Lost Weight : हिरासत में CM अरविंद केजरीवाल का वजन साढ़े 4 किलो घटा!

New Delhi : पहले ईडी की हिरासत और उसके बाद तिहाड़ जेल भेजे गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन तेजी से घट रहा है। डॉक्टर्स ने इस बात पर चिंता जताई। केजरीवाल की तिहाड़ जेल जाने के दो दिन बाद ही तबीयत खराब हो गई। बताया गया कि उनके वजन में तेजी से गिरावट आई।

ईडी (ED) की गिरफ्तारी के बाद से अब तक उनका साढ़े 4 किलो कम हुआ। उन्हें दिल्ली आबकारी नीति मामले में 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। 22 मार्च और 28 मार्च को राजउ एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार किया था। ईडी ने हिरासत के दौरान अरविंद केजरीवाल से 10 दिन पूछताछ की। साथ ही ईडी की हिरासत में भेज दिया था। एक अप्रैल को अदालत ने उन्हें 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाल जेल भेज दिया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और घर के खाने की इजाजत
मंगलवार को तिहाड़ जेल प्रशासन ने अरविंद केजरीवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनीता केजरीवाल से बातचीत करने की इजाजत दे दी। दोनों के बीच 2 अप्रैल को आधे घंटे तक बातचीत भी हुई। इस मामले में दिल्ली के सीएम के वकील ने भी उनसे तिहाड़ जेल में मुलाकात की।
जेल प्रशासन ने उन्हें घर का खाना खाने की भी परमिशन दी है। मंगलवार को उन्होंने दोनों टाइम घर का खाना ही खाया। दोनों टाइम एक ही व्यक्ति खाना लेकर वहां पहुंचा।

स्वास्थ को खतरे में डाल रही बीजेपी
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने भी उनके घटते वजन पर चिंता जताई। उन्होंने पोस्ट एक्स में लिखा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल डायबिटीज के मरीज हैं। इसके बावजूद वह देश की सेवा में 24 घंटे लगे रहते हैं। गिरफ्तारी के बाद उनके वजन में अब तक 4.5 किलोग्राम की कमी आई। भारतीय जनता पार्टी उन्हें जेल में डालकर उनके स्वास्थ को खतरे में डाल रही है. यदि अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी बीजेपी वालों को माफ नहीं करेगा।