

Kejriwal’s Daughter’s Wedding : अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंधी!
New Delhi : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गई। यह कार्यक्रम कपूरथला हाउस में आयोजित किया गया। इससे पहले 17 अप्रैल को संगीत सेरेमनी शांगरीला होटल में हुआ था। वहीं 20 अप्रैल को रिसेप्शन होगा।
उनकी शादी संभव जैन से हुई, जो आईआईटी दिल्ली में हर्षिता के बैचमेट रहे हैं। दोनों ने एक स्टार्टअप भी शुरू किया है, जिसके दोनों हिस्सेदार हैं। हर्षिता केजरीवाल 29 साल की हैं और आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है। उनका छोटा भाई पुलकित केजरीवाल भी जेईई में सफलता हासिल की है।
उनकी शादी के कार्यक्रम में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह जमकर थिरक रहे हैं। एक अन्य वायरल वीडियो में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी डांस करते दिख रहे हैं। दोनों पुष्पा फिल्म के गाने पर थिरक रहे हैं।
बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी बेटी की शादी के कार्यक्रमों में बेहद निजी लोगों का रखा. इसके अलावा, शादी में सिर्फ कुछ खास और करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया।