
Kerala to be Renamed as Keralam: PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दी हरी झंडी केरल को अब केरलम् के नाम से जाना जाएगा!
kerala to be renamed as Keralam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा की है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने केरल के नाम बदलने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। केरल को अब केरलम् के नाम से जाना जाएगा। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह अनुमति प्रदान की गई। गौरतलब हो कि केरल विधानसभा ने 24 जून, 2024 को आम सहमति से एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें केंद्र से राज्य का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर ‘केरलम’ करने का आग्रह किया गया था, हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पत्र बाहर नहीं आया है।
सूत्रों के अनुसार, विधानसभा के प्रस्ताव के बाद, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को हुई बैठक में राज्य का नाम केरल से बदलकर केरलम करने को मंजूरी दे दी। यह नए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) भवन ‘सेवा तीर्थ’ में आयोजित पहली मंत्रिमंडल बैठक थी। इस नए भवन का हाल ही में उद्घाटन किया गया था। केरल विधानसभा ने इस प्रस्ताव को दूसरी बार पारित किया क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहले प्रस्ताव की समीक्षा करते हुए कुछ तकनीकी बदलावों का सुझाव दिया था।
पिनराई विजयन की मांग पूरी
संबंधित प्रस्ताव पेश करने वाले केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन चाहते थे कि केंद्र सरकार संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में दक्षिणी राज्य का नाम केरल से बदलकर ‘केरलम’ कर दे। केरल विधानसभा ने अगस्त 2023 में इसी तरह का एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करते हुए इसे केंद्र को भेजा था, लेकिन गृह मंत्रालय ने इसमें कुछ तकनीकी बदलावों का सुझाव दिया था। केरल का नाम केरलम् होने पर यह बदलाव सभी दस्तावेजों में किया जाएगा





