

KF Rustamji Award: MP में 55 पुलिस अधिकारियों को रुस्तम जी पुरस्कार, लोकायुक्त SP राजेश सहाय को परम विशिष्ट श्रेणी में पुरस्कार मिला
भोपाल: KF Rustamji Award: MP में 55 पुलिस अधिकारियों को रुस्तम जी पुरस्कार प्रदान किया गया है। लोकायुक्त SP इंदौर राजेश सहाय को परम विशिष्ट श्रेणी में पुरस्कार मिला है।
पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार तीन अधिकारियों को परम विशिष्ट श्रेणी, 2 को अति विशिष्ट श्रेणी और 40 अधिकारियों को विशिष्ट श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है।