Khargone News: नर्मदा की नहर में मिले महिला और पुरूष के शव, मिला सुसाइड नोट, प्रेम प्रसंग का मामला

साथ जी नहीं सकते लेकिन साथ मर तो सकते हैं - सुसाइड नोट में परिजनों को नहीं परेशान करने की अपील

Bhajan Singer Dharmendra Jha Suicide Case
Bhajan Singer Dharmendra Jha Suicide Case

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट 

खरगोन: खरगोन जिले के बडवाह में ओंकारेश्वर परियोजना की नहर में रस्सी से बंधी हुई महिला और पुरूष की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट मिला है।

प्रेम प्रसंग के चलते महिला-पुरुष ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव बहते हुए ओंकारेश्वर उद्वहन नहर परियोजना के सिरलाय पम्पिंग स्टेशन के पास जंक्शन में लगी जाली में अटक गये थे।

WhatsApp Image 2022 05 25 at 7.14.47 PM

सुसाइड नोट से हुए खुलासे में मृतक नेमीचंद बोयाट और ज्योति तायडे दोनों खंडवा के निवासी हैं। एक दूसरे से प्रेम करते थे। मृतक के जेब में प्लास्टिक की थैली में निकले सुसाइड नोट पर दोनों के हस्ताक्षर हैं।

दोनों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि हम दोनों एक दूसरे को चाहते हैं, हमें मालूम है हम एक साथ नहीं रह सकते इसलिये हम एक साथ मर तो सकते हैं? कृपया हमारे घर वालों को परेशान ना करें।

शव दिखने पर पम्पिंग स्टेशन पर कार्य करने वाले कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।

पहले ऊपर केवल महिला का शव ही नजर आ रहा था। लेकिन जब नाविक शव निकालने के लिए नहर में उतरे तो पता चला कि साथ में महिला के साथ पुरूष की रस्सी से बंधे हुए हैं। दोनों के शवों को बाहर निकालकर पुलिस द्वारा पुरुष के कपड़ों की तलाशी लेने पर सुसाइड नोट मिला।

सुसाइड नोट में दोनों ने एक साथ 24 मई को प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करना बताया है। पुरुष का फोटो सहित मिले दस्तावेज में खण्डवा का पता मिलने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना कर दी।

मृतक नेमीचंद के परिजन मौके पर पहुंच गये हैं। नहर में अचानक रस्सी बंधे महिला-पुरुष के शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई थी। पुलिस द्वारा पंचनामा बनाकर दोनों शवों को बड़वाह अस्पताल लाया गया है।

एसपी धर्मवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रारम्भिक रूप से आत्महत्या का मामला लग रहा है। सुसाइड नोट मिला है, दोनों मृतक पुरूष महिला खंडवा निवासी हैं। दोनों के शव नर्मदा की नहर में बहकर हमारे जिले में आ सकते हैं।

खंडवा पुलिस को सूचना दे दी गई है। बड़वाह पुलिस विवेचना कर रही है।

सुसाइड नोट के अनुसार दोनों ने कल नहर में कूदकर आत्महत्या की थी। विवेचना में मृतक पुरूष नेमीचंद बोयाट और मृतक महिला ज्योति तायडे की जानकारी मिली है। पुरूष के परिजन बड़वाह पहुंच गये हैं।