पढ़ना जारी रखें
कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दोपहर एक बजे बिना अनुमति के सैंकड़ों लोगों की रैली पर कोतवाली थाने में साहिदा पति असलम अंजुमन नगर, सत्तार आटावाला औरंगपुरा, शकील संजय नगर, सादिक, डाॅ साबिया सैयद जिलानी नगर सादिक हजारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने मीडिया को बताया कि कुछ लोगों ने सड़क मार्ग अवरुद्ध कर रैली निकाली गई थी। रोड अवरूद्ध करने पर 6 सहित अन्य पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 341 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
प्रदर्शनकारियों में जानकारी मिली है एक महिला डाॅक्टर भी शामिल थी।
महिला डॉक्टर शासकीय सेवक है तो सिविल सर्विस रोल के तहत कार्यवाही होगी। पुलिस के द्वारा सम्बन्धित विभाग और कलेक्टर महोदय को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
गौरतलब है कि रैली के बाद प्रशासन ने बुधवार को पूर्व में ही खरगोन शहर सहित सम्पूर्ण जिले में धारा 144 लगा दी है। रैली, धरना, प्रदर्शन और धार्मिक आयोजन पर प्रतिबंध होगा। सक्षम अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।