Khargone News:जिला पंचायत सदस्य के दोनो क्षेत्र में कांग्रेस नेता चुनाव जीते

खरगोन ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य के दोनो क्षेत्र में कांग्रेस नेता चुनाव जीते, क्षेत्र क्रमांक एक से वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेवाराम पाटीदार और क्षेत्र क्रमांक दो से कांग्रेस नेता लखन पाटीदार की पत्नि किरण लखन पाटीदार जीती, कांग्रेस ने जिला पंचायत और जनपद पंचायत अध्यक्ष बनाने का किया दावा, प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में भाजपा को मिली हार, गैर दलिय चुनाव में भाजपा नेता हो गये थे आमने सामने

खरगोन: खरगोन में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के तहत खरगोन विकास खण्ड में सरपंच जनपद सदस्य/ और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिये सारणीकरण किया गया। गैर दलिय चुनाव में जनपद के क्षेत्र क्रमांक एक से कांग्रेस समर्पित रेवाराम पाटीदार और क्षेत्र क्रमांक दो से किरण लखन पाटीदार ने प्रतिष्ठा पूर्ण चुनावी मुकाबले में जीते हासिल की है। सरलीकरण के बाद गैर दलिय चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सशक्त दावेदार रेवाराम पाटीदार ने खरगोन में जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस का बनने का बडा दावा किया है।

रेवाराम पाटीदार का कहना था की पंचायत चुनाव में ये जनता और विकास की जीत है। खरगोन जिले में जिला पंचायत के 26 सदस्यो के चुनाव में से 16 सदस्य कांग्रेस समर्पित है। इधर क्षेत्र क्रमांक 2 से जिला पंचायत का चुनाव अपनी पत्नि को जीताने वाले युवक कांग्रेस के नेता लखन पाटीदार का कहना था की जिला पंचायत का अध्यक्ष कांग्रेस का होगा। 16 सदस्य कांग्रेस के जीते है। जिला पंचायत के साथ ही खरगोन जनपद अध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस समर्पित ही अध्यक्ष बनेगा। लखन पाटीदार ने 19 में से 12 सदस्य कांग्रेस समर्पित जीतने का दावा किया है। गैर दलिय चुनाव में भाजपा में गुटबाजी के चलते भाजपा समर्पित उम्मीदवार के खरगोन विधान सभा क्षेत्र में आमने सामने होने का कांग्रेस समर्पितो को फायदा मिला है। हालांकि जिला पंचायत और खरगोन जनपद पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर मानी जा रही है।