WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Khargone News: गंगाजल यात्रा में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमडा

1036
WhatsApp Image 2023 07 20 At 7.59.55 AM 2

Khargone News: गंगाजल यात्रा में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमडा

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: शहर में आज गंगाजल यात्रा में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमडा। पिछले 8 वर्ष से तिरूपति भक्त मंडल के द्रवारा विधायक रवि जोशी की अगुवाई में सावन माह में गंगाजल यात्रा निकलती है। इस दौरान शहर में जगह जगह गंगाजल यात्रा में शामिल श्रदालुओं का विभिन्न समाजिक और व्यापारीयो के संगठन ने फूल बरसाकर जमकर स्वागत किया।

सावन माह में शहर में धार्मिक माहौल के बीच आज शहर में निकली गंगाजल यात्रा में करीब 20 हजार से अधिक लोग यात्रा में शामिल थे। इस दौरान लोगो विशेषकर महिलाओं में जमकर आस्था श्रद्धा देखी गई। पूरा शहर भगवामय हो गया। करीब 1200 सौ किलोमीटर दूर हरिद्वार से प्रतिवर्ष 35 हज़ार लीटर गंगाजल श्रद्धालुओं को अभिषेक के लिये वितरित करने के लिये लाया जाता है। सावन माह में भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिये विशेष रूप से हरिद्वार से गंगाजल बुलाया जाता है।

https://youtu.be/JEUj3K50xwA

निमाड की सुख समृद्धि, तरक्की और शांति की कामना को लेकर शहर में गंगाजल यात्रा निकाली जाती है।
गंगाजल यात्रा को लेकर तिरूपत्ति भक्त मंडल के संयोजक विधायक रवि जोशी का कहना था की सुख शांति समृद्धि को लेकर गंगाजल यात्रा निकाली जाती है। गंगाजल यात्रा का मकसद है सावन माह में भगवान भोलेनाथ का गंगाजल जल से भक्त अभिषेक कर सके। पिछले 9 वर्ष से धार्मिक यात्रा निकाली जा रही है। इसका कोई राजनैतिक उद्देश्य नही है।