Khargone News: श्रीराम वंदना यात्रा में राम भक्तों का उमड़ा सैलाब 

806

Khargone News: श्रीराम वंदना यात्रा में राम भक्तों का उमड़ा सैलाब 

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट 

 

खरगोन: खरगोन में भी अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला मंदिर की स्थापना के पहले शहर में शनिवार को देर शाम निकली श्रीराम वंदना यात्रा में राम भक्तो का सैलाब उमडा।

शहर के कुंदा नदी तट स्थित सिद्धी विनायक गणेश मंदिर से निकली श्रीराम वंदन यात्रा में पहली बार हजारो की संख्या में बच्चे राम, लक्ष्मण,सीता और हनुमान जी की वेशभूषा में शामिल हुए।यात्रा के दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायक किशन भगत की सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां यात्रा का आकर्षण का केन्द्र रहा है। बीसा नीमा महाजन ट्रस्ट द्वारा किये गये अनूठे आयोजन में राम भक्तो की जमकर आस्था श्रद्धा देखी गई। पूरा शहर राममय होकर भगवा के चलते आयोध्या मय हो गया। 500 वर्षो के इंतजार के बाद राम मंदिर की स्थापना को लेकर शहर श्रदालुओ में जमकर उत्साह देखा गया।

इस दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायक किशन भगत के राम भजन पर लोग विशेषकर युवा जमकर थिरके।

 

पूरे देश मेंअयोध्या मे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह में खरगोन कहाॅ पिछे रह सकता है। अयोध्या की तर्ज पर सराफा सहित पूरे खरगोन शहर को सजाया गया था। शहर को भगवा झंडे और रंग बिरंगी लाईट से सराबोर हो गया था। शहर के गणेश मंदिर से छोटे छोटे बच्चो को हजारो की संख्या मे राम लक्ष्मण हनुमान ओर राम की सेना के रुप मे आलौकिक श्रंगार कर शहर के मुख्य मार्गो से भम्रण करवाते हुए राधाकुंज मे समापन हुआ।

राम मंदिर की स्थापना दिवस को दीपावली के रूप में मनाया जा रहा है। स्थापना के पूर्व बाजार में दीपावली मय माहौल नजर आया। युवा कपिल महाजन और कमलेश भंडारी की अगुवाई में शहर की विभिन्न समाजिक और धार्मिक संस्थाऐ इस राममय आयोजन में बढचढ कर शामिल हुई।

पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन और बीसा नीमा पंचायती ट्रस्ट के कमलेश भंडारी का कहना था की 500 वर्षो के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना को लोगो में उत्साह है। हजारो की संख्या में बच्चे भगवान राम लक्ष्मण और माॅ सीता बनकर लोगो को दर्शन देने शहर में निकले है।