
पढ़ना जारी रखें
मृतक द्वारा बनाए गए वीडियो में उसने बताया कि उसने राजू व जितेंद्र गुप्ता को 22 लाख 7 हजार 300 रुपए तथा अपने मित्र सुरेश यादव को 45 लाख रुपए दिए थे। इसके बावजूद सुरेश ने रुपए लौटाने से इनकार कर दिया। किसान ने यह भी आरोप लगाया कि सुरेश यादव और उसके बेटे कमलेश यादव ने उसे घर बुलाकर गाली-गलौच की और उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। वीडियो में ग्राम बिलखेड़ निवासी श्याम पर भी धमकाने के आरोप लगाए गए हैं।
घटना के बाद सालकराम ने अपने खेत में कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मंगलवार सुबह गोगावां के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद मृतक की पत्नी, बेटी और बेटा आयुष ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा सुरक्षा की मांग की। इस दौरान कुछ देर के लिए थाना परिसर में तनाव की स्थिति भी बनी रही। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन दोपहर में शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गए।
थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया क मृतक के वीडियो बयान के आधार पर सुरेश यादव और उसके बेटे कमलेश यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।