Khargone News: जयस ने पुलिस हिरासत में युवक के साथ मारपीट का महेश्वर पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

जयस के लोग एम्बुलेंस में युवक को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे,  नारेबाजी कर जताया विरोध,  एसपी धर्मवीर सिह ने 7 दिन में जांच के दिये आदेश

893

जयस ने पुलिस हिरासत में युवक के साथ मारपीट का महेश्वर पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

_खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट_

खरगोन 5 दिसंबर/ खरगोन में जयस ने महेश्वर पुलिस पर चोरी की शंका में हिरासत में युवक के साथ मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। मारपीट से आक्रोशित ग्रामीण और जयस के कार्यकर्ता युवक को एम्बुलेंस में लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गये। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान बडी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी। दरसहल महेश्वर थाने के केरियाखेडी गांव के युवक अजय मेडा को पुलिस ने एक आदिवासी महिला नाकाब जनी चोरी की घटना में पूछताछ के लिये बुलाया था। इस दौरान युवक के साथ मारपीट के पुलिस पर गंभीर आरोप लग रहे है।

आक्रोशित ग्रामीण और जयस का आरोप था की युवक के साथ पुलिस ने चोरी के शक में जमकर मारपीट की। युवक को पूछताछ के लिये बुलाकर मारपीट की गई। छाती की एक पसली एक्सरे में क्रेक आई है। आदिवासियों के साथ इतनी बेरहमी से क्यो पिटाई की गई ? हलाकि जयस की शिकायत के बाद एसपी धर्मवीर सिह ने राजपत्रीत अधिकारी से 7 दिन में जांच आदेश दे दिये है। कुछ हद तक मामला शांत हुआ। इधर जयस के संरक्षक राजेन्द्र पंवार ने आरोप लगाया की पुलिस ने चोरी के शक में आदिवासी युवाओ के साथ मारपीट की। छाती की एक पसली एक्सरे में क्रेक आई है।

आदिवासियों के साथ इतनी बेरहमी से क्यो पिटाई की गई ? पंवार ने जाॅच प्रभावित नही हो इसलिये महेश्वर थाना प्रभारी पंकज तिवारी को हटाने की मांग की है। एएसपी मनीष खत्री ने बताया की महेश्वर में एक आदिवासी महिला के साथ नाकाब जनी की घटना हुई थी। कुछ संदिग्ध को पूछताछ के लिये पुलिस ने उठाया था। मारपीट के आरोप पुलिस पर लगे है। शिकायत के बाद एसपी साहब ने जाॅच के आदेश दिये। 7 दिन में विधिवत जाॅच रिपोर्ट आने के उपरांत कार्यवाही होगी। इधर चोरी के मामले की पृथक रिपोर्ट है उसकी जाॅच चल रही है। चोरी और मारपीट के आरोप दोनो मामले की जाॅच होगी और कार्यवाही की जायेगी।