WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Khargone News: खरगोन में हालात सामान्य,कृषि मंडी में रौनक लौटी

सुबह 8 से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में छूट जारी

909

 

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

कर्फ्यू में कृषि मंडी को छूट के चलते अनाज मंडी में रौनक, किसान मक्का और गेहूं टैक्टर में भरकर मंडी पहुंचे,15 दिन बाद खुली है मंडी, शादी के सीजन में मंडी बंद होने से किसान थे परेशान

खरगोन:.खरगोन में रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव आगजनी और हिंसा के बाद अब शहर में सामान्य हालात हो गये है। प्रशासन ने आज से अनाज और कपास मंडी भी खोलकर किसानो को बडी राहत दी है। 15 दिन बाद अनाज मंडी खुलने से मंडी में रौनक देखी गई। करीब 100 से अधिक वाहनो में अनाज भरकर ग्रामीण किसान जिला मुख्यालय पहुंचे।

प्रशासन द्वारा लगातार तीसरे दिन भी कर्फ्यू में 9 घन्टे की सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक की बडी छूट जारी रखी है। छूट के चलते अनाज मंडी में वापस रौनक लौट आई। आसपास के ग्रामीण किसान मक्का और गेहूं की फसल टैक्टर में भरकर मंडी में पहुंचे थे। 15 दिन बाद मंडी खुलने पर किसानो में उत्साह देखा गया। 3 मई के अक्षय तृतीया के शादि के शुभ मुहूर्त को लेकर किसानो ने घर पर ही अनाज रख रखा था। प्रशासन ने किसान को वाहन में अनाज लेकर मंडी में आने की छूट दी है। कर्फ्यू के चलते फिलहाल वाहनो और पेट्रोल पंप पर पाबंदी प्रशासन ने जारी रखी है।

मंडी खुलने के बाद मक्का और गेहूं की फसल लेकर पहुंचे किसान सुरेश वारे का कहना था की प्रशासन ने बडी राहत दी है। 3 मई को अक्षय तृतीया पर उनके घर बेटी की शादि है। आज फसल बेचकर खरीदी करेगे। कर्फ्यू के कारण शादि की तैयारी नही कर पा रहे थे। बैक का कर्जा भी नही दे पा रहे थे। अब 9 घन्टे की छूट बढाकर 12 घन्टे करना चाहिये। इधर किसान देवराम का कहना था की मक्का की फसल घर पर रखी थी। फसल नही बिकने से बैक का कर्जा नही चुका पाये थे। छूट के बाद अब किसान को राहत मिली है। छूट और बढाई जाना चाहिये। इधर एसडीएम मिलिन्द ढोके ने बताया की व्यापारियों से चर्चा करने के बाद अनाज और कपास मंडी शुरू की गई है। किसानो को वाहन मंडी तक लाने की छूट दी गई है। अपवाह पर घ्यान ना दे।

खरगोन में सामान्य हालात है। शहर में शांति अमन भाई चारा है। इधर प्रभारी एसपी रोहित काशवानी ने बताया की पथराव आगजनी और हिंसा के बाद 64 प्रकरणो में अब तक 175 गिरफ्तारी हो चूकी है। फरार उपद्रवियों को पकडने के लिये पुलिस ने स्पेशल टीम बना रखी है। जल्दी ही फरार आरोपीयो को गिरफ्तार किया जायेगा। गौरतलब है की तीन दिन पहले सूची जारी करते हुए पुलिस ने 106 उपद्रवियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था।