Khatron Ke Khiladi : ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के विनर बने तुषार!

20 लाख का नकद इनाम के साथ चमचमाती कार मिली 

441

Khatron Ke Khiladi : ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के विनर बने तुषार!

Mumbai : करीब 3 महीने तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ शो ने आखिरकार अपने सबसे दमदार कंटेस्टेंट को विनर चुन लिया। तुषार कालिया के जीतने की उम्मीद पहले से ही लगाई जा रही थी। तुषार ने बेहद करीबी मुकाबले में फैजल शेख और मोहित मलिक को मात दी। तुषार को जीत के साथ ट्रॉफी के अलावा भारी भरकम नकद इनाम और गाड़ी भी गिफ्ट में मिली।

IMG 20220926 WA0033

तुषार कालिया पेशे से मॉडल, कोरियोग्राफर और स्टेज डायरेक्टर हैं। 36 साल के तुषार चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। तुषार का पहला प्यार डांस है और इससे पहले वह डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के 6ठे और 7वें सीजन में कोरियोग्राफर के तौर पर नजर आ चुके हैं। यहीं से तुषार के करियर को उड़ान मिली।

तुषार कालिया को इनाम में ये मिला

‘खतरों के खिलाड़ी 12’ जीतने के बाद तुषार कालिया को विनिंग ट्रॉफी के अलावा 20 लाख रुपए कैश और एक कार इनाम में मिली है। तुषार के लिए ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ जीतना इतना आसान नहीं था। उनके पास पहले से रिएलिटी शो खेलने का अनुभव था। पेशे से कोरियोग्राफर रहे तुषार कालिया बॉलीवुड मूवी ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में कोरियोग्राफर के तौर पर काम कर चुके हैं।