खुशीलाल आयुर्वेद अस्पताल: कार्डियोलॉजिस्ट नहीं, फिर भी 12.50 लाख कलर डॉपलर मशीन खरीदी,बीते 4 साल से खा रही धूल

37

खुशीलाल आयुर्वेद अस्पताल: कार्डियोलॉजिस्ट नहीं, फिर भी 12.50 लाख कलर डॉपलर मशीन खरीदी,बीते 4 साल से खा रही धूल

भोपाल। खुशीलाल आयुर्वेद अस्पताल में रोज दूर-दूराज से सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन यहां अव्यवस्थाओं की अनदेखी के कारण कई मरीजों को समय पर जरूरी इलाज नहीं मिल पा रहा है। सबसे अधिक दिक्कत हार्ट की बीमारी के मरीजों को हो रही है। अस्पताल में हार्ट की बीमारी से परेशान करीब 50 मरीज आते हैं। लेकिन यहां कॉर्डियॉलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं की गई है। वहीं ह्दय रोग विशेषज्ञ न होने के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने करीब 4 साल पहले 12.50 लाख रुपए की कलर डॉपलर मशीन खरीद ली। इससे दिल में ब्लॉकेज और रक्त प्रवाह की स्थिति की जांच की जाती है, लेकिन टेक्नििशयन न होने से मशीन को अभी तक इंस्टॉल तक नहीं किया गया है। इतने सालों से यह मशीन स्टोर में धूल खा रही है।

*0 हार्ट की जांच लिख रहे डॉक्टर*
जानकारी के अनुसार पं. खुशीलाल आयुर्वेद अस्पताल मं आने वाले हार्ट के मरीज और उनके परिजन काफी परेशान हैं। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि यहां दिल की बीमारी का कोई स्पेशलिस्ट नहीं है। फिर भी डॉक्टर मरीजों को ह्दय रोग संबंधी जांच कराने के लिए लिख देते हैं। हार्ट व नर्सों में ब्लाकेज और रक्त प्रवाह की स्थिति की जांच के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से 12.50 लाख रुपए की मशीन भी खरीदी, वह आज तक इंस्टॉल नहीं हुई। वहीं अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि उन्हें कलर डापलर मशीन के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
*0 रोजाना 500 मरीज की ओपीडी*

 खुशीलाल आयुर्वेद अस्पताल में रोजाना करीब 500 मरीज इलाज के लिए ओपीडी में पहुंचते हैं। इनमें शहर के मरीजां के साथ-साथ आस-पास के गांवों से आने वाले लोग भी शामिल हैं। काफी संख्या में मरीज ह्दय रोग, जोड़ों के दर्द और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं के इलाज के लिए इसी अस्पताल पर निर्भर हैं।