Killer Bride : दुल्हन ने ही पति की हत्या कराई, कारण हैरान करने वाला!

दुल्हन के अवैध संबंधों ने साजिश रची, शादी के तीसरे दिन लाश मिली!

1406

Killer Bride : दुल्हन ने ही पति की हत्या कराई, कारण हैरान करने वाला!

Gaya (Bihar) : एक दुल्हन को अपने ही पति की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। दुल्हन पर आरोप हैं कि उसने ही साजिश के तहत अपने पति की हत्या करवाई। मृतक अशोक की शादी 29 मई को रेवती से हुई थी। लेकिन, 1 जून को उसकी खून से लथपथ लाश मिली। इस केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि आखिर शादी के रस्मों के बीच ही दुल्हन ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रची थी।

30 मई को रेवती को विदा कराकर लाया अशोक अगले ही दिन चौठरी रस्म के बाद अचानक गायब हो गया। इस दौरान लोगों ने उसे खूब ढूंढा, लेकिन कोई खबर न होने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। मृतक अशोक के भाई धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि किसी दोस्त का फोन आने के बाद उनका भाई 31 मई की देर शाम बाहर गया था, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

तीसरे दिन मिला शव

मृतक के भाई के मुताबिक एक जून को अशोक की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली। अनुमान है कि किसी तेज धारदार हथियार से उसका गला काटा गया था। इसके बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया। इस दौरान पुलिस की जांच में पता चला कि दुल्हन ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। उसने बताया कि उसने अपने मौसेरे बहनोई से पति की हत्या करवाई, क्योंकि मृतक अशोक को उसके अवैध संबंध के बारे में पता चल चुका था।

पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पता लगाया कि दुल्हन के उसके बहनोई उपेंद्र यादव से अवैध संबंध थे। हैरानी की बात यह भी है कि अशोक की हत्या में शामिल उपेंद्र यादव की भी हत्या की गई। पुलिस ने उसका शव 6 जून को बरामद हुआ।

पुलिस के लिए पेचीदा मामला

ASP आशीष भारती के मुताबिक, अशोक कुमार का शव 1 जून को बरामद किया गया था। 6 जून को रेवती के मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव का शव भी आमस थाना क्षेत्र के जीटी रोड से बरामद किया गया। शव पर किसी तरह के कोई भी जख्म के निशान नहीं थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि वह यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिरी उपेंद्र यादव की हत्या कैसे हुई है।