रोटरी क्लब प्राइम के कीर्ति बड़जात्या अध्यक्ष एवं गौतम मूणत सचिव बने! 

353

रोटरी क्लब प्राइम के कीर्ति बड़जात्या अध्यक्ष एवं गौतम मूणत सचिव बने! 

 

Ratlam : शनिवार को शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था रोटरी क्लब प्राइम के वर्ष 2024-25 के कार्यकाल के लिए नवीन पदाधिकारियों का चयन हुआ। संस्थापक अध्यक्ष प्रीतेश गादिया, पूर्व अध्यक्ष हितेश सुराणा, चेतन कोठारी , सौरभ छाजेड़, निलेश सेलोत , मनोज उपाध्याय, अमिताभ शर्मा, दीपक भंसाली, नवदीप मूणत, सौरव नाहर की अनुशंसा पर सर्वानुमति से अध्यक्ष पद हेतु कीर्ति बड़जात्या एवं सचिव पद के लिए गौतम मूणत का चयन किया गया।

इसके साथ ही बोर्ड मेंबर्स के रूप में गौरव ऐरन वाइस प्रेसिडेंट,अंकित जैन वाइस प्रेसिडेंट, अंशुल चोपड़ा जॉइंट सेक्रेटरी, विनीत पीपाड़ा मेंबरशिप अध्यक्ष, आशीष कटारिया कोषाध्यक्ष, सिद्धार्थ बोराणा सह कोषाध्यक्ष, हीरेन्द्र परमार (पीआरओ) एवं मीडिया प्रभारी अंशुल पीपाड़ा, यूथ सर्विस अध्यक्ष सरबजीत, सार्जेंट एट आर्म्स, डॉ विशाल गंगवानी, लिटरेसी सर्विस अध्यक्ष अनुप मूणत, इंटरनेशनल सर्विस अध्यक्ष विकास कटारिया (डीसी), वोकेशनल सर्विस अध्यक्ष डॉ रौनक जैन, कम्युनिटी सर्विस अध्यक्ष यतेंद्र तिवारी, कम्युनिटी सर्विस अध्यक्ष मनीष सोनी, सोशल सर्विस अध्यक्ष मिलेश कटकानी, सोशल सर्विस अध्यक्ष विजय सेठिया, डिस्ट्रिक्ट सर्विस अध्यक्ष विकास छाजेड़ का मनोनयन किया गया।

IMG 20240630 WA0080 1

वही लेडीज बोर्ड मेंबर में श्रीमती मेघना (कीर्ति बड़जात्या), श्रीमती सपना गौतम मूणत तथा श्रीमती निकिता गौरव ऐरन का चयन किया गया।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनीश मलिक, असिस्टेंट गवर्नर सुनील लुनिया, प्रकाश लखानी, गुस्ताद अंकलेसरिया आदि ने नवनियुक्त बोर्ड सदस्यों को शुभकामनाएं दी

रोटरी क्लब प्राइम के नवनियुक्त अध्यक्ष कीर्ति बड़जात्या एवं सचिव गौतम मूणत ने रोटरी सेशन 2024-25 के पहले दिन यानी 1 जुलाई को मानव सेवा समिति पर आयोजित हो रहें विशाल रक्तदान शिविर को सफल बनाने का सभी सदस्यों से आह्वान किया।