Kissa-A-IAS: Ravi Mittal: 22 की उम्र में IAS, PMO में मिली अहम जिम्मेदारी 

17

Kissa-A-IAS: Ravi Mittal: 22 की उम्र में IAS, PMO में मिली अहम जिम्मेदारी

IAS Ravi Mittal: भारतीय प्रशासनिक सेवा में छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के IAS अधिकारी रवि मित्तल को अब प्रधानमंत्री कार्यालय यानी PMO में अहम जिम्मेदारी सौपी गई है। उन्हें वहां डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया है. यह पद PMO मैं समन्वय और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह नियुक्ति कैबिनेट की

अपॉइंटमेंट्स कमेटी।(ACC).ने मंजूर की है और उनका कार्यकाल चार साल का होगा.

IMG 20260322 WA0012

छत्तीसगढ़ रवि मित्तल की गिनती परिणाम देने वाले अधिकारी के रूप में होती है। उन्हें जमीनी स्तर पर काम करने का अच्छा अनुभव है.

रवि मित्तल का जन्म 13 जून 1993 को हुआ था.रवि मित्तल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर क्षेत्र में स्थित कटारमल के रहने वाले हैं. रवि मित्तल के पिता केसी मित्तल एक जाने-माने डॉक्टर हैं. रवि मित्तल ने चांदपुर के फादर्स सन पब्लिक स्कूल से अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी.

IMG 20260322 WA0013

पढ़ाई के मामले में भी उनका रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से MBBS यानी डॉक्टर की पढ़ाई पूरी की.

इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी JNU से पब्लिक मैनेजमेंट में MA किया. मेडिकल और पब्लिक पॉलिसी दोनों की पढ़ाई करने की वजह से उन्हें प्रशासन को समझने में काफी मदद मिली. यही वजह है कि उन्हें नई पीढ़ी के पढ़े लिखे और सक्षम IAS अधिकारियों में गिना जाता है.

उन्होंने महज 22 साल की उम्र में देश की सबसे कठिन परीक्षा क्रैक कर ली थी. सेवा में आने के बाद उन्होंने राज्य में कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं. शुरुआती दौर में उन्होंने महासमुंद और रायपुर में जिला पंचायत के CEO के तौर पर काम किया. यहां उन्होंने गांवों में विकास योजनाओं को लागू कराने और प्रशासन को मजबूत बनाने पर खास ध्यान दिया.

IMG 20260322 WA0011

रवि मित्तल को मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर का कलेक्टर भी बनाया गया था. यह जिला आदिवासी बहुल इलाका है और यहां भौगोलिक चुनौतियां भी काफी हैं. ऐसे इलाके में काम करना किसी भी अफसर के लिए आसान नहीं होता. लेकिन रवि मित्तल ने यहां टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर प्रशासन को बेहतर बनाने की कोशिश की.

IMG 20260322 WA0015

*PMO में मिली बड़ी जिम्मेदारी*

केंद्र सरकार ने अब रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी है. PMO में काम करना किसी भी अफसर के करियर का बड़ा पड़ाव माना जाता है. PMO में आने से पहले रवि मित्तल छत्तीसगढ़ में जनसंपर्क विभाग के कमिश्नर थे और साथ ही संवाद के CEO की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे.