Kissa-A-IPS : IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ की पहली IPS, लेडी सिंघम के नाम से मशहूर 

185

Kissa-A-IPS : IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ की पहली IPS, लेडी सिंघम के नाम से मशहूर 

छत्तीसगढ़ की पहली महिला आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा लेडी सिंघम के नाम से मशहूर हैं और उनके किस्से आए दिन मीडिया में छाए रहते हैं। अंकिता शर्मा को नक्सलियों का काल कहा जाता है। IPS अंकिता की पोस्टिंग बस्तर में हुई और उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ ऐसा ऑपरेशन चलाया कि उनके नाम से वे कांपने लगे।

Kissa-A-IPS : IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ की पहली IPS, लेडी सिंघम के नाम से मशहूर 

उन्होंने भिलाई स्थित छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट बनीं, इसी दौरान उनकी रुचि सिविल सेवा की ओर गई, पहले प्रयास में वे प्रीलिम्स पास कर पाईं लेकिन मेन्स में असफल रहीं। दूसरे प्रयास में वे प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं कर पाईं, लेकिन कहते हैं न ‘मन से हारे हार है मन से जीते जीत’ बस वे मन से कभी नहीं हारी, उन्होंने तैयारी जारी रखी, उसे बेहतर किया और अपनी कमियों पर काम किया, और तीसरे प्रयास में उन्होंने IPS बनने का सपना पूरा किया।

Kissa-A-IPS : IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ की पहली IPS, लेडी सिंघम के नाम से मशहूर 

भारतीय पुलिस सेवा की सबसे काबिल पुलिस अफसरों में एक आईपीएस अंकिता शर्मा राजनांदगांव जैसे बड़े जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) पद पर पदस्थ है. अंकिता शर्मा अपने होम कैडर छत्तीसगढ़ की 2018 बैच की IPS अधिकारी हैं.

Kissa-A-IPS : IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ की पहली IPS, लेडी सिंघम के नाम से मशहूर 

अंकिता शर्मा को छत्तीसगढ़ की पहली महिला IPS होने का गौरव हासिल है. वे नक्सल प्रभावित इलाके बस्तर में विशेष ऑपरेशन की कमान संभाल चुकी हैं. इन्हें सट्टा व्यापार से जुड़े अपराधियों के बीच अपनी सख्त छवि के लिए जाना जाता है.

Kissa-A-IPS : IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ की पहली IPS, लेडी सिंघम के नाम से मशहूर 

अंकिता शर्मा का जन्म 25 जून 1990 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गांव सिकोसा में हुआ. इनके पिता का नाम राकेश शर्मा और मां का नाम सविता शर्मा है. एक इंटरव्यू में अंकिता शर्मा ने कहा था कि बचपन में उनकी हाइट कम थी, जिसे लेकर वे अक्सर चिंतित रहती थीं. इसलिए कक्षा नौवीं और दसवीं की पढ़ाई के दौरान वे घर के दरवाजे पर इस उम्मीद से लटका करती थीं कि हाइट बढ़ जाए, और हुआ भी यही. आज अंकिता शर्मा की हाइट 5 फीट 10 इंच है.IMG 20260301 WA0158

अंकिता शर्मा का पसंदीदा फूड

छत्तीसगढ़ में लेडी सिंघम के रूप में पहचान बना चुकी आईपीएस अंकिता शर्मा को छत्तीसगढ़ी फूड बहुत पसंद है. खासकर अपनी मां सविता शर्मा के हाथ का बना चली और टमाटर-मिर्च की सब्जी को अंकिता शर्मा काफी चाव से खाती हैं.

IMG 20260301 WA0162

*अंकिता शर्मा की खूबसूरती का राज*

35 साल की हो चुकीं अंकिता शर्मा भारतीय पुलिस सेवा की सबसे खूबसूरत आईपीएस अधिकारियों में से हैं. हालांकि, अंकिता शर्मा मानती हैं कि इंसान तन की बजाय मन से खूबसूरत होना चाहिए. योग, प्राणायाम और शारीरिक कसरत को अंकिता शर्मा अपने मन की खूबसूरती का राज मानती हैं. साथ ही वे अपनी डाइट पर भी खास ध्यान रखती हैं.

अंकिता शर्मा को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में तीसरे प्रयास में कामयाबी मिली. पहले प्रयास में वे मुख्य परीक्षा तक पहुंचीं, मगर इंटरव्यू में रह गईं. दूसरे प्रयास में वे UPSC की प्री परीक्षा भी नहीं निकाल सकीं. तीसरे प्रयास में UPSC 2018 में ऑल इंडिया स्तर पर 203वीं रैंक हासिल कर होम कैडर छत्तीसगढ़ में आईपीएस बनीं.

*अंकिता शर्मा का सर्विस रिकॉर्ड*

यूपीएससी पास करने के बाद अंकिता शर्मा ने बतौर आईपीएस छत्तीसगढ़ पुलिस ज्वाइन की. इनकी पहली पोस्टिंग घाटापारा में मिली, जो सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान फील्ड ट्रेनिंग पोस्टिंग थी. अंकिता शर्मा रायपुर आजाद चौक में सीएसपी भी रहीं. मई 2022 में अंकिता शर्मा को पहली बार खैरागढ़ की पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई. वे खैरागढ़ की पहली महिला एसपी थीं. बस्तर में नक्सली ऑपरेशन इंचार्ज रहीं और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई व सक्ती जिले में एसपी पद संभाल चुकी हैं. अब अंकिता शर्मा को राजनांदगांव जिले की एसपी बनाया गया है.