Rahul-Athiya’s Marriage Fixed : केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तारीख तय!

दुबई से न्यू ईयर सेलिब्रेट करके दोनों लौटे, शादी की तैयारी शुरू

881

Rahul-Athiya’s Marriage Fixed : केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तारीख तय!

Mumbai : सुनील शेट्टी की बेटी और फ्लॉप एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेट करके दुबई से लौटे हैं। इस मौके पर उनके साथ उनके कुछ दोस्त भी थे। दोनों की शादी इसी महीने होना तय हुआ है।

 

जनवरी में अथिया-राहुल की शादी

इस साल केएल राहुल और अथिया शेट्टी साथ फेरे ले सकते है।​​​​​​ हाल ही में केएल राहुल के एक करीबी ने बताया था कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। दोनों के वेडिंग फंक्शन्स 21 से 23 जनवरी के बीच होंगे। शादी में कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए दोनों की परिवारों में तैयारियां चल रही हैं। ये भी जानकारी मिली कि दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी।

राहुल और अथिया करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन पर जाते रहते हैं। काफी समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। अथिया अक्सर केएल राहुल के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में उनके साथ स्पॉट की जाती हैं।