Badwani: अंधे कत्ल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार

513

 

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी-अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा,17 दिसम्बर को बावनगजा में मिली अज्ञात युवक की लाश मामला, पुलिस ने हत्या के मामले में दो लोगों को लिया हिरासत में

 

बड़वानी- 17 दिसम्बर को बावगजा के जंगल मे एक अज्ञात युवक की लाश मिली थी। सूचना पर मौके पंहुची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया था, जिसका खुलासा करते हुवे पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है।

शुक्ला के अनुसार मृतक की पहचान पाटी थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाश साधु उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच की दिशा तय करते हुवे दिलीप व साईराम नामक दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने घटना को अंजाम देना कबूल करते हुवे बताया के उनका साधु से पुराना विवाद था और उसी की रंजिश के चलते उन्होंने साधु की हत्या कर उसका शव बावनगजा के जंगल मे फेक दिया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जिन्हें न्यायालय पेश किया जाएगा।

देखिए वीडियो क्या कह रहे हैं- दीपक कुमार शुक्ला (पुलिस अधीक्षक)