WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Land Dispute Resolution Camp : नपती में आई 5 बीघा 17 बिस्वा भूमि में से 2 बीघा भूमि पर रिश्तेदारों द्वारा कब्जा वापस दिलाने की गुहार!

17 मामलों का मौके पर समाधान, SP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा!

Land Dispute Resolution Camp - Land Dispute Resolution Camp : नपती में आई 5 बीघा 17 बिस्वा भूमि में से 2 बीघा भूमि पर र…

Land Dispute Resolution Camp : नपती में आई 5 बीघा 17 बिस्वा भूमि में से 2 बीघा भूमि पर रिश्तेदारों द्वारा कब्जा वापस दिलाने की गुहार!

Ratlam : जिले के नामली में भूमि संबंधी विवादों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस थाना परिसर स्थित मंदिर प्रांगण में भूमि विवाद निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का निरीक्षण पुलिस एसपी अमित कुमार एवं एएसपी राकेश पंद्रो ने किया। जिले-भर में चलाए जा रहें इस विशेष अभियान के तहत भूमि विवादों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझाइश एवं विधिक प्रक्रिया के माध्यम से समाधान करने की पहल की जा रही है। शिविर में तहसीलदार आशीष उपाध्याय, जिला अभियोजन अधिकारी योगेश तिवारी, राजस्व विभाग का अमला तथा पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

 

थाना प्रभारी अमित कोरी ने बताया कि थाना क्षेत्र से लगभग 40 भूमि विवाद शिविर में प्राप्त हुए, जिनमें से 30 मामलों को चिन्हित किया गया। इनमें 17 मामलों का मौके पर ही सफल निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। शिविर में ग्राम सिखेड़ी निवासी श्रीमती संतोष (55) पति छोगालाल के पुत्र पंकज चुंडावत ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नपती में आई 5 बीघा 17 बिस्वा भूमि में से करीब 2 बीघा पर रिश्तेदारों द्वारा कब्जा किया गया है। शिकायत के अनुसार, बीमारी के कारण महिला ने अपनी कृषि भूमि का एक हिस्सा रेखाबाई जाट को बेच दिया था। लेकिन खरीदार को खेत तक पहुंचने का रास्ता नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में थाना प्रभारी ने कब्जाधारियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

IMG 20260704 WA0114

वहीं स्टेशन रोड स्थित शिवशक्ति कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 14 में सरकारी रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत भी शिविर में सामने आई। इस मामले को नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के संज्ञान में लाते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। समाचार लिखे जाने तक शिविर में शाम तक भूमि संबंधित विवाद आते रहें। एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने भूमि विवाद मामले में एक बुजुर्ग मां और बेटे में समझोता करवाया और मां बेटे के नाज़ुक रिश्तों को इस प्रकार समझा की शिविर में ही विवाद का निराकरण हुआ वहीं बेटे की आंखों में ख़ुशी के आंसु निकलने नज़र आएं। पुलिस एवं राजस्व विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर को लोगों ने सकारात्मक पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से करने की मांग की!

WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.03.08