अशोक नगर के करीला मंदिर में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक, गिर सकती है अफसरों पर गाज

123

अशोक नगर के करीला मंदिर में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक, गिर सकती है अफसरों पर गाज

भोपाल:अशोक नगर के करीला स्थित मां जानकी के मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में चूक को लेकर अफसरों पर गाज गिर सकती है। इस हादसे में मुख्यमंत्री बाल बाल बच गए थे। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने घटना की रिपोर्ट तलब की है।

सूत्रों की मानी जाए तो मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक को पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में जिले से रिपोर्ट मांगी गई है कि हादसा किन कारण और किन परिस्थितियों में हुआ। सीढी को कब और किस अफसर ने चेक किया था। गौरतलब है कि रंगपंचमी पर करीला में माता जानकी के मंदिर में मुख्यमंत्री भी दर्शन करने के लिए गए थे। यहां पर उनके साथ जिला प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला भी थे। सीएम सीढ़ी पर खड़े होकर जब मीडिया से बात रहे थे तभी अचानक से सीढ़ी टूट गई। इस वक्त यहां पर आईजी ग्वालियर अरविंद सक्सेना सहित अन्य अफसर भी मौजूद थे। रंगपंचमी के दिन करीला में लगभग 25 लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे।