लता मंगेशकर की हालत गंभीर, फिर वेंटिलेटर पर

1065

Mumbai: कुछ दिनों पूर्व हालत में सुधार के बाद भारत रत्न, देश की शीर्ष गायिका लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ गई है। वे वेंटिलेटर पर हैं। अभी भी आईसीयू में है और डॉक्टरों की निगरानी में है। मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रदीत समदानी के अनुसार लता जी की हालत गंभीर है और लगातार खराब होती जा रही है।

लता मंगेशकर 8 जनवरी को कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थी। उसके बाद से वे लगातार मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी हालत खराब होती जा रही है।