
पढ़ना जारी रखें
इस हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) घायल हैं और उनका तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में क्रू सदस्यों सहित कुल 14 लोग सवार थे। सूत्रों के अनुसार दुर्घटनास्थल से पांच शव बरामद किए गए हैं। इस हेलीकॉप्टर में CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत सेना के कई अन्य सीनियर अधिकारी भी सवार थे। दुर्घटना स्थल पर 7 लोगों की अभी भी तलाश की जा रही है। पांच लोगों के मारे जाने और तीन के अस्पताल में होने की जानकारी स्थानीय प्रशासन ने दी है।