Lawrence Bishnoi Gang : मुंबई में वॉलीवुड स्टार सलमान के जीजा और महू में व्यापारी को धमकाया!

जानिए क्या हैं पूरा मामला?

358

Lawrence Bishnoi Gang : मुंबई में वॉलीवुड स्टार सलमान के जीजा और महू में व्यापारी को धमकाया!

Mumbai/Mahu : वॉलीवुड स्टार सलमान खान के जीजा (बहनोई) और अभिनेता आयुष शर्मा को कथित तौर पर एक धमकी भरा ईमेल मिला है। बुधवार को इस धमकी भरे ईमेल में भेजने वाले ने अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया हैं। मामले में आयुष शर्मा द्वारा अब तक पुलिस में कोई सूचना नहीं दी गई इसकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

IMG 20260213 WA0047

वहीं मध्य प्रदेश के महू में किशनगंज थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी दी गई हैं। यह धमकी फोन पर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार गुरुवार को एक व्यापारी सूचना दी थी कि उसे वाट्सअप कालिंग पर कॉल करके धमकाया गया और कॉल करने वाले ने अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और धमकी देकर कहा 5 करोड़ रुपए की मांग की हैं। इस मामले को लेकर पुलिस की टीम पड़ताल में जुटी हैं!