Laxman Singh Expelled from Congress : कांग्रेस ने लक्ष्मण सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया!

528

Laxman Singh Expelled from Congress : कांग्रेस ने लक्ष्मण सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया!

अनुशासन समिति की रिपोर्ट पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फैसला किया!

New Delhi : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय के भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। पार्टी ने लक्ष्मण सिंह को राहुल गांधी, उमर अब्दुल्ला, रॉबर्ट वाड्रा पर की गई टिप्पणी को अनुशासनहीनता माना है। इससे पहले भी लक्ष्मण सिंह पार्टी की रीति नीति के विरुद्ध टिप्पणी करते रहे हैं।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर ने लक्ष्मण सिंह के निष्कासन का प्रस्ताव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा था। लक्ष्मण सिंह ने 24 अप्रैल को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राबर्ट वाड्रा और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को लेकर बयान दिया था। लक्ष्मण सिंह ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों से मिले हुए हैं।

लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को भी सोच समझकर बात करने की नसीहत देते हुए कहा था कि पार्टी को मुझे निकालना हो, तो आज निकाल दे। हमारी पार्टी के नेता सोच समझकर बोले, नहीं तो उन्हें चुनाव में परिणाम भुगतना पड़ेंगे।

WhatsApp Image 2025 06 11 at 14.30.03

नोटिस जारी कर कांग्रेस ने मांगा था

लक्ष्मण सिंह के बयान पर कांग्रेस ने संज्ञान लेते हुए 9 मई को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। पार्टी की अनुशासन समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर ने उनसे 10 दिन में जवाब मांगा था। लेकिन, जवाब संतोषजनक नहीं होने के चलते उनके निष्कासन की अनुशंसा की गई है।