Left the Show : एकता कपूर के सीरियल के दोनों प्रमुख किरदारों ने शो छोड़ा!

20 साल आगे बढ़ने पर नकुल के बाद दिशा भी बाहर हुई! 

337

Left the Show : एकता कपूर के सीरियल के दोनों प्रमुख किरदारों ने शो छोड़ा!

   Mumbai : टीवी की महारानी कही जाने वाली एकता कपूर के सीरियल बहुत लम्बे खिंचते हैं। कहानी को सालों आगे बढ़ा-बढ़ाकर कई पीढ़ियां दिखा दी जाती है। अब यही स्थिति सोनी-टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं-2’ में आई है। बोरियत की कगार पर पहुंच चुके इस सीरियल को 20 साल आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे शो के मुख्य कलाकारों नकुल मेहता (राम कपूर) और दिशा परमार (प्रिया) को बूढ़ा बनाने की तैयारी है। लेकिन, दोनों इससे सहमत नहीं हुए और उन्होंने शो छोड़ दिया।

बालाजी टेली फिल्मस का शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का दूसरा सीजन पहले की तरह फेमस नहीं रहा। दर्शकों को इस सीजन में राम कपूर बने नकुल मेहता और प्रिया बनीं दिशा परमार की जोड़ी भी पसंद नहीं आई। पहले खबर आई थी कि नकुल मेहता ने शो छोड़ने का ऐलान किया। अब शो की लीड एक्ट्रेस दिशा परमार को लेकर भी यही खबर है।

WhatsApp Image 2023 01 02 at 5.38.10 PM

‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ से दोनों की जर्नी अब खत्म होने वाली है। ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ की दिशा परमार शो को बाय-बाय कह दिया। उनका फैसला उनके फैंस को झटका दे सकता है। दिशा परमार ने शो छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि पहले भी जब मेकर्स ने एक छलांग लगाई थी और मुझे एक पांस साल की बच्ची की मां का रोल करना था, मेरी अपनी अकांक्षाएं थीं। लेकिन, तब ट्रैक बहुत दिलचस्प था और मैंने इसका लुत्फ उठाया। मैंने इसके साथ आगे बढ़ने का फैसला किया और यह एक शानदार अनुभव रहा।

बड़े अच्छे लगते हैं 2′ में प्रिया की भूमिका को आगे निभाने से पीछे हटने के फैसले पर उन्होंने कहा कि शो में 20 साल का लीप होने जा रहा है। 20 साल की लीप से साथ मुझे लगा कि मैंने शो में अपना बेस्ट दिया है और एक के बाद एक आधा साल, यह आगे बढ़ने का समय है। मैं यह नहीं कहूंगी कि मैं शो छोड़ रही हूं, बल्कि नए प्रोजेक्ट्स और नई शुरुआत की ओर बढ़ रही हूं। ‘बड़े अच्छे लगते हैं-2’ एक शानदार अनुभव था और मैंने इसका भरपूर आनंद लिया।