Leopard Babies : जंगली बिल्ली के बच्चे हैं या तेंदुए के, अभी पहचान बाकी!

1738

Dhar : बाजरीखेड़ा गांव में मिले तेंदुए के बच्चे जैसे दिखने वाले दो शावकों की पहचान अब इंदौर के Zoo में होगी। पता लगाया जाएगा कि ये जंगली बिल्ली के बच्चे हैं या तेंदुए के! उनकी आवाज से गांववाले डर गए थे।

जिले की कुक्षी तहसील के बाजरीखेड़ा में पिछले दिनों मिले दो शावकों को फॉरेस्ट विभाग को सौंप दिया गया। ये जंगली बिल्ली के बच्चे हैं या तेंदुए के, इसका पता लगाने के लिए अब इन्हें इंदौर के चिड़ियाघर में भेजा जाएगा।
कुछ दिन पहले बाजरीखेड़ा के लोगों ने वन विभाग को सूचित किया था कि तेंदुए की तरह दिखने वाले दो शावक गन्ने के खेत में देखे गए हैं। इनका VDO भी सामने आया था। निसरपुर चौकी पुलिस की मदद से शनिवार को इन बच्चो को फॉरेस्ट विभाग के सुपर्द किया गया।
4 दिन पहले वन विभाग के अधिकारी ने फोटो और VDO देखकर कहा था कि ये जंगली बिल्ली के बच्चे हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने इन्हें जंगल में छोड़ दिया था। लेकिन, दोनों बच्चों की आवाज सुनकर ग्रामीणों को शंका हुई कि ये तेंदुए के शावक हो सकते हैं। इससे गांव में डर का माहौल पनपने लगा। इसके बाद इन्हें पुलिस चौकी की निगरानी में रखा गया। शनिवार को इन्हें वन विभाग के रेंजर के सुपर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि ये बिल्ली के जंगली बच्चे हैं या तेंदुए के, इसका पता लगाने के लिए इन्हें इंदौर के चिड़ियाघर (Zoo) भेजा जाएगा।