WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Less Effect of Cold : संक्रांति के आते ठंड का असर कम, दिन का पारा 26 पर! 

लगातार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की वजह से हवा का पैटर्न सेट नहीं हुआ!

Less Effect of Cold : संक्रांति के आते ठंड का असर कम, दिन का पारा 26 पर! 

Indore : जनवरी के दूसरे हफ्ते से फिर एक बार तापमान बढ़ने लगा। दो दिन से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। सोमवार को शाम का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को दिन में 3 डिग्री और रात का तापमान 2 डिग्री बढ़ा था। इससे ठंड का असर कम हुआ है। साथ ही बादल छंटने से मौसम साफ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी वेस्टर्न डिस्टर्ब एक्टिव है। इसके गुजरने के बाद सर्दी असर दिखा सकती है। 24 घंटे बाद इसमें इजाफा हुआ।

सोमवार और रविवार को दिन में बादल नहीं थे और हवा की रफ्तार 10 से 12 किमी प्रति घंटा थी। इसके साथ ही रविवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई और यह 29.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह रात का तापमान भी बढ़ा और 16.2 पर पहुंच गया। इससे दोनों समय ठंड का असर कम रहा। शनिवार सुबह भी कोहरा नहीं था और दृश्यता 6 हजार मीटर की थी।

इसके साथ ही मौसम पूरी तरह साफ था। हवा की रफ्तार 8 किमी प्रति घंटा होने से ठंड कम थी। फिर धूप निकलने के साथ इसका असर और कम होता गया। कुछ दिनों को छोड़ दे तो इस सीजन में रात का तापमान ज्यादा ही रहा है। दरअसल इस सीजन में लगातार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने की वजह से हवा का पैटर्न सेट नहीं हुआ।

बारिश, बादल और पूर्वी हवा की वजह से दिन में जरूर कुछ दिन कंपकपी रही, लेकिन ठिठुरन वाली ठंड नहीं रही। इस बार रात का तापमान केवल दिसम्बर माह में एक बार 11.6 डिग्री सेल्सियस तक गया। जनवरी के भी इन 12 दिनों में रात का तापमान 15 डिग्री से ज्यादा ही रहा। इस सीजन के 104 दिनों में से 92 रात ऐसी रही हैं जब रात का तापमान सामान्य से ज्यादा ही रहा।