Less Rainfall in Indore District : इंदौर जिले में अब तक 279.9 मिमी वर्षा, यह आंकड़ा पिछले साल से 116 मिमी कम!  

देपालपुर में सर्वाधिक, गौतमपुरा में सबसे कम बारिश, 2024 की तुलना में सभी क्षेत्रों में वर्षा में कमी!

389

Less Rainfall in Indore District : इंदौर जिले में अब तक 279.9 मिमी वर्षा, यह आंकड़ा पिछले साल से 116 मिमी कम!

 

Indore : जिले में इस वर्ष मानसून की रफ्तार धीमी नजर आ रही है। 30 जुलाई 2025 तक इंदौर जिले में कुल 279.9 मिलीमीटर (लगभग 11 इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 116.4 मिमी कम है। वर्ष 2024 में इसी अवधि तक जिले में 396.3 मिमी (15.5 इंच) औसत वर्षा हो चुकी।

भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष 30 जुलाई की सुबह 8.30 बजे तक देपालपुर में सर्वाधिक 368.1 मिमी और गौतमपुरा में सबसे कम 127.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, इंदौर शहर में 289.6 मिमी, महू में 341.7 मिमी, सांवेर में 295.8 मिमी और हातोद में 256.6 मिमी वर्षा हुई है।

वर्ष 2024 की तुलना में सभी क्षेत्रों में वर्षा में कमी देखी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई, तो किसानों के साथ ही जलस्तर और फसलों पर भी असर पड़ सकता है। फिलहाल जिले में मानसून की गति पर नजर बनी हुई है।

इंदौर से इस बार बादल नाराज लग रहे हैं। जुलाई पूरा और श्रावण माह के 20 दिन गुजर गए, पर मात्र 5 इंच बारिश हुई है। कमजोर सिस्टम के चलते जुलाई के आखिरी दिन (गुरुवार) भी अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं है। इंदौर के लिए जुलाई का कोटा 12 इंच का है। पिछले साल इस एक महीने में 10 इंच बारिश हुई थी। इस बार अभी तक 11.40 इंच ही बारिश हुई है। जबकि, पिछले साल 13 इंच से ज्यादा हुई थी।

सक्रिय सिस्टम अब कमजोर होकर उत्तर प्रदेश शिफ्ट हो गया। इस कारण इंदौर में अगले चार-पांच दिन भी लगातार बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि, रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। बुधवार को दिन का तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं रात का तापमान 23.0 (+1) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है।

IMG 20250801 WA0014

मध्यप्रदेश में दूसरे स्थान पर इंदौर

इस सीजन में प्रदेश में सबसे कम बारिश 9.9 इंच बुरहानपुर में हुई है। जबकि, दूसरे नंबर पर इंदौर है। यहां अभी तक 11.4 इंच बारिश दर्ज हुई है। धार और उज्जैन में 14-14, देवास में 15 और झाबुआ में 21 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। बुधवार को तो सावन की झड़ी पर एक तरह से ब्रेक लग गया। सुबह 8 बजे तक तो रिमझिम होती रही, लेकिन 10 बजे के बाद से थम गई। इस बार जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश 26 जुलाई को पौने दो इंच रिकॉर्ड की गई थी। इसके अलावा पूरे माह एक भी दिन ऐसा नहीं रहा कि 24 घंटे में 1 इंच बारिश हुई हो। इस लिहाज से जुलाई इस बार काफी कमजोर रहा। जुलाई 2021 में 6.89 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

जुलाई में इंदौर का मौसम

इंदौर में एक दिन में सबसे ज्यादा (11.5 इंच) बारिश 27 जुलाई 1913 को रिकॉर्ड की गई थी। 1973 में पूरे महीने में 30.5 इंच पानी गिरा था। इस माह बारिश के चलते तापमान में गिरावट होती है। इंदौर में माह की औसत बारिश 12 इंच है। जुलाई में 13 दिन इंदौर में बारिश होती है। पिछले साल इंदौर में पूरे महीने 8.77 इंच बारिश हुई थी।