Licences of Medicine Sellers Suspended : बिना प्रिस्क्रिप्शन एंटीबायोटिक दवाइयों के विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित! 

453

Licences of Medicine Sellers Suspended : बिना प्रिस्क्रिप्शन एंटीबायोटिक दवाइयों के विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित!

Ratlam : बिना प्रेस्क्रिप्शन एंटीबायोटिक दवाईयों के विक्रय को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने

जिले के छः मेडिकल स्टोर के लायसेंस निलंबित कर दिए हैं।

इस संदर्भ में डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि जिले में 1147 संस्थाऐं हैं जिनमें रिटेल विक्रेताओं की संख्या 712, होलसेल विक्रेता 335 है। औषधि निरीक्षकों द्वारा सितंबर से दिसंबर तक कुल 45 संस्थाओं का निरीक्षण किया गया था। इनमें से बिना प्रेस्क्रिप्शन एंटीबायोटिक दवाईयों के विक्रय करने वाले जिले के खारवांकलां में बालाजी मेडिकल स्टोर, ढोढर में रतनश्री मेडिकल स्टोर एवं पितृकृपा मेडिकल एंड जनरल स्टोर रतलाम के सुभाष मार्ग स्थित प्रकाश मेडिकल एजेंसी, धानमंडी स्थित सन्मति मेडिकल स्टोर, नाहरपुरा स्थित वी एम मेडिकल स्टोर का ड्रग लाईसेंस निलंबित किया गया हैं!