LIFE LOGISTIC: सही इलाज की पड़ताल जरूरी है

496

LIFE LOGISTIC: सही इलाज की पड़ताल जरूरी है

हम जब भी किसी बीमारी में पढ़ते हैं तो हम आसपास या किसी के कहने पर किसी भी नामी-गिरामी डॉक्टर के पास जाते हैं और किसी नामी-गिरामी हॉस्पिटल में अपना इलाज करवाते हैं। और यही हमें धोखा खाने की संभावना बनी रहती है। कई बड़े हॉस्पिटल और बड़े डॉक्टर खास करके सर्जन हर बात पर सर्जरी की एडवाइस करते हैं। करोड़ों की लागत से बने हॉस्पिटल अपना खर्चा निकालने के लिए पेशेंट से जितना हो सके, बड़े बिल वसूलना चाहेंगे।

इसलिए यह जरूरी है कि हम इलाज कराने से पहले संपूर्ण जानकारी अच्छी तरह निकाले कि कहां हमारा इलाज व्यवस्थित हो सकता है।

जरूरी नहीं कि हम बड़े हॉस्पिटल के बड़े डॉक्टर के पास जाएं। आयुर्वेदिक होम्योपैथिक या अन्य कई वैद्य हैं जो अच्छा इलाज करते हैं। और हमेशा दुसरे डॉक्टरो से अलग-अलग राय जरूर ले ताकि विश्वसनीय इलाज हो सके।

कई बार लाइलाज बीमारियों का इलाज कई लोग अपने घर से निशुल्क करते हैं और अनेक लोग उससे लाभान्वित भी होते हैं।

ऐसे सभी व्यवस्थित और इमानदारी से इलाज करने वालों की जानकारी का आदान-प्रदान होना बहुत जरूरी है। इस बात का भी ध्यान रखना है कि किसी नीम हकीम से इलाज नहीं करवाना है।

घरेलू इलाज पर बहुत ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। यह आपको स्वस्थ भी रखेगा। पैसे की बचत भी कराएगा और समय भी बचाएगा।

आलसी जीवन से मुक्ति जरूरी है। आप जितना शरीर को एक्टिव रखेंगे उतना आप स्वस्थ रहेंगे।इसलिए खूब काम करें। अपना स्वयं का काम भी खुद करें। कामकाजी, श्रमिक व कृषक महिला पुरुष को देखकर प्रेरणा ले। वे जितना श्रम करते हैं उतने स्वस्थ रहते हैं।

जो मन को अच्छा लगे वह जरूर खाएं और खूब प्रसन्न रहें, जिंदगी में टेंशन कम पाले।

अशोक मेहता, इंदौर (लेखक, पत्रकार, पर्यावरणविद्)