Liquor Smuggling Case : 7 शराब तस्कर गिरफ्तार, ठेकेदार रिंकू भाटिया पर इनाम घोषित    

1837

Liquor Smuggling Case : 7 शराब तस्कर गिरफ्तार, ठेकेदार रिंकू भाटिया पर इनाम घोषित    

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट 

Dhar : शराब तस्करी मामले में पुलिस को सात आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। बाकी के आरोपियों को पकड़ने के लिए धरपकड़ तेज कर दी। वहीं पुलिस ठेकेदार रिंकू भाटिया को भी गिरफ्तार करने गई, लेकिन वो फरार हो गया। आरोपी के फरार होने पर उन पर भी 10 हजार का इनाम घोषित किया गया।

IMG 20220921 WA0023

पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह का कहना है कि हमारी टीम लगातार वर्क कर रही है सभी चिन्हित अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध शराब के कुक्षी थाने में रजिस्टर्ड मामले में अभी तक करीब 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कल दो आरोपियों को पुलिस ने राजकोट से पकड़ा।

उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में शराब जहां से आई थी, वहां के ठेकेदार रिंकू भाटिया को पकड़ने पुलिस गई थी। लेकिन, वो भाग गया। फरार होने के कारण उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। हमारी टीम लगातार वर्क कर रही है सभी चिन्हित अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।