
पढ़ना जारी रखें
आबकारी विभाग को भी सूचना मिली थी कि ग्वालियर से दमन जा रही शराब के कई ट्रकों का परमिट खत्म हो गया। इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए आबकारी प्रभारी बसंती भूरिया ने टीम बनाकर पिटोल चेक पोस्ट से पहले पर नाकाबंदी की।
इस दौरान 8 ट्रक और एक कंटेनर को रोककर तलाशी ली तो उनमें भारी मात्रा में हाई रेंज शराब जब्त की गई। अनुमान है कि पुलिस ने 15 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की शराब जब्त की। यह शराब उच्च गुणवत्ता वाली थी और इसे विशेष पैकेजिंग से छिपाया गया था। आबकारी और पुलिस ट्रक चालक और उनके सहायकों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।