कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची:आत्म विश्वास से लबरेज़ दिखें अशोक गहलोत, भाजपा उम्मीदवारों की सूची का इन्तज़ार

348

कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची:आत्म विश्वास से लबरेज़ दिखें अशोक गहलोत, भाजपा उम्मीदवारों की सूची का इन्तज़ार

 

गोपेंद्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चार दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में डेरा डालें हुए थे। उन्होंने इस दौरान कई मेराथन बैठकों में भाग लिया और कांग्रेस संसदीय समिति की अध्यक्ष सोनिया गांधी,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आदि नेताओं की मौजूदगी में लगातार दो दिनों तक चली केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान विधान सभा की दौ सौ सीटों के लिए कांग्रेस के शेष 105 उम्मीदवारों के टिकट्स तथा उनके नाम फाइनल करवा बुधवार को जयपुर लौट गए।

 

कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार रात को अपनी चौथी और पाँचवीं लिस्ट जारी कर अब तक 156 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाईनल कर लिए है।शेष 44 उम्मीदवारों, जिसमें गहलोत सरकार के पाँच मन्त्रियों वाली विधान सभा सीटें भी शामिल है , के नाम की सूचियाँ भी आने वाले है, एक-दो दिनों में जारी हो जायेंगी।अब संभावना है कि मुख्यमंत्री गहलोत शेष टिकटों पर चर्चा के लिए दिल्ली नही आयेंगे और अपनी सारी ताकत चुनावी रण में ही लगायेंगे। नामांकन के बाद उम्मीदवारों के नाम वापसी की तिथि नौ नवम्बर के तत्काल बाद कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की राजस्थान में बारह, उन्नीस और बाईस को तीन चुनावी रैलियाँ होनी है।

 

गहलोत के नज़दीकी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री बुधवार को नई दिल्ली के जोधपुर हाऊस से जयपुर रवाना होने से पहले तनाव मुक्त, रिलेक्स ,आत्म विश्वास से लबरेज़ और बहुत खुश दिखें। जयपुर पहुँचते ही गहलोत ने एक बार फिर से दावा ठोका कि उनकी सरकार राजस्थान में रीपिट होंगी क्योंकि यह वे खुद नही कह रहें वरन प्रदेश की जनता कह रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने अपने पूरे राजनीतिक केरियर और राजस्थान के इतिहास में यह पहली बार देखा है कि हमारी सरकार की लोकप्रिय योजनाओं की चर्चा सिर्फ़ प्रदेश में ही नहीं वरन सारे देश में हों रही है।

 

इधर भाजपा में 76 उम्मीदवारों की बकाया तीसरी सूची पर अंतिम मुहर लगाने के लिए बुधवार को सायं नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी में केन्द्रीय चुनाव समिति की निर्णायक बैठक में चर्चा की।समझा जाता है कि कांग्रेस द्वारा जारी सूचियों को देखने और प्रदेश में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के विरोध एवं असन्तोष को देखने तथा पार्टी में हाल ही शामिल अन्य दलों के नेताओं से बदली परिस्थितियों के बाद भाजपा संभवतः कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों को बदल सकती है।

 

इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुणसिंह, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल,राज्य मंत्री कैलाश चौधरी,संगठन महामंत्री बीएल संतोष के अलावा चुनाव समिति के सदस्य गण भी शामिल हुए । इस समिति में राजस्थान से केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और ओम प्रकाश माथुर भी सदस्य है।

 

इसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निवास पर इन नेताओं ने शेष नाम की सूची पर गहरा मन्थन किया। इस चर्चा में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुई। राजे ने अपने समर्थकों की ज़ोरदार पैरवी की।

 

करवा चौथ के दिन भाजपा केन्द्रीय समिति की बैठक होने के बाद भाजपा उम्मीदवारों की सूची का इन्तज़ार हों रहा है। अब तक 99 विधान सभा सीटें ऐसी है जिन पर कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है और शीघ्र ही शेष उम्मीदवारों की तस्वीर भी साफ हों जायेंगी लेकिन वर्तमान में दोनों पार्टियाँ बगावत और असन्तोष का सामना भी कर रही है। देखना है कि इसे यें दल कैसे निपटने में कामयाब होंगे?वरना एक प्रतिशत का अन्तर भी हार जीत की सम्भावनाओं में बहुत बड़ा फर्क करने के लिए पर्याप्त होंगा।

—-