साहित्यकार स्व. सुरेश आनंद के सुपुत्र वरिष्ठ पत्रकार इंगित गुप्ता का निधन, बेटी कांची ने दी मुखाग्नि!

641

साहित्यकार स्व. सुरेश आनंद के सुपुत्र वरिष्ठ पत्रकार इंगित गुप्ता का निधन, बेटी कांची ने दी मुखाग्नि!

Ratlam : ख्यात साहित्यकार स्वर्गीय सुरेश आनंद के सुपुत्र वरिष्ठ पत्रकार इंगित गुप्ता का शनिवार रात को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। दिवंगत गुप्ता को मुखाग्नि उनकी बेटी कांची ने दी।

रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य, कार्टूनिस्ट, व्यंग्यकार और पत्रकार इंगित गुप्ता को अस्वस्था के चलते शहर के रतलाम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें इंदौर रैफर किया गया था जहां 2 दिन से उनका अरविंदो हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। शनिवार रात को अचानक हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पत्रकार विजय मीणा, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, सचिव बंटी यश शर्मा एवं पत्रकार असीम राज पांडेय और साजिद खान देर रात ही इंदौर पहुंचे और सुबह दिवंगत गुप्ता की पार्थिव देह को रतलाम लाए।

रविवार सुबह दिवंगत गुप्ता की अंतिम यात्रा डोंगरानगर स्थित उनके निज निवास से निकलकर जवाहरनगर स्थित मुक्तिधाम पहुंची जहां अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बेटी कांची गुप्ता ने दी।

मुक्तिधाम पर काकानी सोशल वेलफेयर सोसायटी के सचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद काकानी ने सभी की और से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पत्रकार इंगित गुप्ता को पत्रकार जगत, समाज और रतलाम शहर के लिए बड़ी क्षति बताया। तत्पश्चात सभी ने मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और गुप्ता परिवार को हुई अपूर्णनीय क्षति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बता दें कि इंगित गुप्ता बीटी टीवी, श्री वीजन केबल नेटवर्क, हैलो हिंदुस्तान आईवी न्यूज से जुड़े रहें। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के दौरान साक्षरता मिशन से सक्रिय कार्यकर्ता रहें। कुछ समय पूर्व ही वे मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला कोषाध्यक्ष बने थे।

अंतिम यात्रा में रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी, राजेश जैन, पूर्व एमआईसी सदस्य पवन सोमानी, जनवादी लेखक संघ के पदाधिकारी प्रो. रतन चौहान, रंगकर्मी एवं अभिभाषक यूसुफ जावेदी, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, अमित निगम, सचिव यश शर्मा बंटी, सहसचिव मुबारिक शेरानी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र केलवा, कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांत शर्मा, नीरज बरमेचा, सिकंदर पटेल, विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज कुमार शुक्ला, अदिति मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद उपाध्याय, रमाकांत शुक्ला, नरेंद्र जोशी, प्रियेश कोठारी, भेरूलाल टाक, सौरभ कोठारी, असिमराज पांडेय, सुशील खरे, सुधीर जैन, संजय कोठारी, जलज शर्मा, किशोर जोशी, देवेंद्र वाधवा, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौटाला, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, भाजपा नेता यतेंद्र भारद्वाज, जयेश राठौर, पत्रकार समीर खान, गोवर्धन चौहान, विपिन त्रिवेदी, सामाजिक कार्यकर्ता विशाल जाट, चंद्रप्रकाश, दीपेंद्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, साहित्यकार, प्रोफेसर, सामाजसेवी, पुलिसकर्मी सहित विभिन्न समाज और क्षेत्र के वरिष्ठजन मौजूद रहें।