नन्हे स्कूली बच्चों ने रचा जीवनदायी वृक्षों का विराट रूप

147

नन्हे स्कूली बच्चों ने रचा जीवनदायी वृक्षों का विराट रूप

धार /- वृक्ष हमारे पर्यावरण ही नहीं तन मन और धन को भी लाभान्वित करता है। हमारी पर्यावरणीय क्षमता के साथ जीवन व धर्म परम्पराए वृक्षों के आधार पर विद्यमान है। वृक्षों का प्रभाव जीव मात्र को प्रभावित करता है। यह प्रभाव व स्वभाव इंटेक धार चैप्टर द्वारा विरासत शिक्षा एवं संचार प्रभाग के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जीवनदायी वृक्ष विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता में अवतरित हुआ। कक्षा 7 वी से 10 वी तक के बच्चों के बालमन ने जीवनदायी वृक्षों का विराट रूप साकार किया। सफेद पृष्टभूमि पर काले व इंद्रधनुषी रंगों ने वृक्ष, संस्कृति, प्रकृति व इनके प्रभाव को बड़े ही सहज रूप से अभिव्यक्त किया। 60 स्कूली बच्चों ने

स्थानीय विक्रम ज्ञान मन्दिर सभागार में यह सृजनात्मक कार्य निष्पादित किया। इंटेक धार चैप्टर संयोजक डॉ दीपेंद्र शर्मा ने बताया कि बच्चों ने बड़े ही मनोयोग प्रकृति पर्यावरण व भारतीय संस्कृति में वृक्षों का महत्व आदि को चित्रित किया। 5 स्कूलों के 65 बच्चों, 10 शिक्षक व सदस्यों ने सहभागिता की। प्रथम स्थान देहली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल कक्षा 9 वी की छात्रा मुस्कान ठाकुर

IMG 20260208 WA0174

द्वितीय स्थान भास्कर विद्यापीठ कक्षा 7 की सुहाना पटेल

तृतीय स्थान देहली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल कक्षा 9 के हातिम हैदरी ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में अतुल कालभंवर, संस्कृति पंवार, नवनीत लोकरे व रितिक पंवार थे। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फार आर्ट एंड कल्चरल हैरिटेज ने बच्चों के माध्यम से हमारी परम्पराओं को संरक्षित व जीवंत बनाएं रखने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इंटेक सदस्य डॉ साधना चौहान ने बच्चों को शुभकामनाएं व बधाई दी। आजीवन नए बने सदस्यों अतुल कालभवर, श्रीमती रीना ठाकुर, दीपक गायकवाड़ व रामकिशोर पांडे को सदस्यता बेच, प्रमाणपत्र प्रतीक पिन आदि वरिष्ठ सदस्य प्राचार्य हरिहरदत्त शुक्ल द्वारा प्रदान किए। यह जानकारी इंटेक सदस्य व मीडिया प्रभारी राकी मक्कड़ ने दी।

IMG 20260208 WA0176