Lokayukt Trap : लोकायुक्त ने कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी को ₹10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, दो अन्य भी आरोपी बनाए गए!

जानिए, किस मामले में यह कार्रवाई हुई, दो अन्य को क्यों आरोपी बनाया गया!

325

Lokayukt Trap : लोकायुक्त ने कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी को ₹10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, दो अन्य भी आरोपी बनाए गए!

 

Tikamgarh : सागर की लोकायुक्त पुलिस ने बल्देवगढ़ खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पंकज करोरिया को ₹10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। राशन दुकान का आवंटन बढ़ाने और पीओएस मशीन को जीरोइंग करने के एवज में रिश्वत ली गई। इस मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर सहित ड्राइवर को भी लिया हिरासत में लेकर उन्हें भी आरोपी बनाया गया। इन दोनों पर अधिकारी के लिए दलाली का काम करने का आरोप है।

मामला टीकमगढ़ जिले के पिपरा मऊ की राशन दुकान का है। जहां के सेल्समैन विजय सिंह ठाकुर ने लोकायुक्त सागर में शिकायत दर्ज कराई थी। इनके द्वारा 2 राशन दुकानों का आवंटन बढ़वाने के लिए आवेदन किया था। जिसके लिए बल्देवगढ़ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पंकज करोरिया ने दोनों दुकानों का आवंटन बढ़ाने के एवज में ₹50 हजार रिश्वत की मांग की थी। इस बात की शिकायत पीड़ित विजय सिंह ने सागर लोकायुक्त में दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि पंकज करोलिया के खिलाफ पहले से जांच चल रही है। खरगापुर से कांग्रेस विधायक चंदा सिंह गौर ने विधानसभा तक में मामला उठाया था।


Lokayukt Trap : वन क्षेत्र में सड़क बनाने के लिए रिश्वत मांगने वाले रेंजर को लोकायुक्त ने ₹1 लाख लेते पकड़ा!


 

लोकायुक्त इंस्पेक्टर रणजीत सिंह के अनुसार इस शिकायत की जांच की गई और इस शिकायत को सही पाए जाने पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पंकज करोरिया को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर धर्मेंद्र सिंह और ड्राइवर हनी साहू को भी हिरासत में।लेकर मामले में सहआरोपी बनाया गया।