Lokayukt Trap: इंदौर में PWD के EE और SDO 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

376

Lokayukt Trap: इंदौर में PWD के EE और SDO 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

इंदौर: Lokayukt Trap: इंदौर में आज लोकायुक्त पुलिस की टीम ने लोक निर्माण विभाग के विद्युत एवं यांत्रिकी प्रभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री (EE) बालकुमार जैन और अनुविभागीय अधिकारी (SDO) धीरेन्द्र कुमार नीमा को 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

लोकायुक्त पुलिस इंदौर के एसपी राजेश सहाय ने बताया कि आवेदक श्री राघवेन्द्र सिंह गुर्जर पित्ता श्री जितेन्द्र सिंह गुर्जर, लायजनिंग मैनेजर, सांई एसोसियट, डी.डी. नगर, गोले का मंदिर ग्वालियर निवासी रामनगर, आर्दशपुरम डी.डी. नगर ग्वालियर की शिकायत पर यह ट्रैप कार्रवाई की गई है।

एसपी सहाय ने बताया कि आवेदक ग्वालियर का मूल निवासी है तथा ओम एंटरप्राइज़, डी.डी. नगर, गोले का मंदिर ग्वालियर में लायजनिंग मैनेजर का कार्य करता है। आवेदक की फर्म ने राउ से बामपुरा तक इलेक्ट्रीक सि‌टिंग का कार्य 20,00,000/- रू. में सितम्बर 2025 में लिया था। आवेदक की फर्म द्वारा उक्त कार्य एक माह में पूर्ण कर दिया था। आवेदक की फर्म द्वारा किये गये कार्य का जीएसटी सहित 17,00,000/- रू. का भुगतान होना था। जिसके लिये आरोपी 1 श्री बालकुमार जैन, सहायक यंत्री/प्रभारी कार्यपालन अधिकारी एवं आरोपी 2 श्री धीरेन्द्र कुमार नीमा उपयंत्री / प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत एवं यांत्रिकी संभाग इंदौर द्वारा आवेदक से राशि का भुगतान किये जाने के एवज में आरोपी 1 बालकुमार जैन द्वारा 4 प्रतिशत के मान से 60,000/- रू. एवं आरोपी-2 श्री धीरेन्द्र कुमार नीमा द्वारा 2 प्रतिशत के मान से 30,000/- रू. इस प्रकार कुल 90,000/- रू. रिश्वत की मांग की जा रही थी।

आवेदक द्वारा इसकी शिकायत राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 07.04.2026 को ट्रैपदल का गठन किया गया।

आरोपी 1 बालकुमार जैन को आवेदक से 60,000/- रू. एवं आरोपी-2 श्री धीरेन्द्र कुमार नीमा को 30,000/- रू. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकड़ा गया। आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं 61 (2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

*ट्रैपदल* 

कार्यवाहक निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रआर विवेक मिश्रा, आशीष शुक्ला, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री शिवप्रकाश पाराशर, श्री आदित्य भदौरिया, आरक्षक आशीष आर्य, शैलेन्द्र सिंह बघेल एवं आरक्षक श्रीकष्णा अहिरवार