Lokayukt Trap: 7 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

1287

Lokayukt Trap: 7 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने आज सुबह भिंड जिले में तहसील रोन के राजस्व निरीक्षक अशोक तेनवार को 7 हज़ार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार कृषि भूमि के सीमांकन की नकलें प्रदान करने के बदले 7 हजार की रिश्वत ले रहे राजस्व निरीक्षक को ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक भिंड के तहसील रोन ग्राम पढोरा निवासी राजू पुत्र जोमदार सिंह राजावत ने राजस्व निरीक्षक ब्रत रोन तहसील अशोक तेनवार से कृषि भूमि के सीमांकन के बाद दस्तावेजों की नकलें प्रदान करने के लिये संपर्क किया था। राजस्व निरीक्षक अशोक तेनवार ने इसके एवज में राजू से 7000 रुपये रिश्वत की मांग की और आज सुबह 7 बजे जब राजस्व निरीक्षक ने अपने शासकीय आवास पर रिश्वत की राशि ली तो लोकायुक्त ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस खबर लिखे जाने तक कार्रवाई कर रही थी।

टीम में डीएसपी राघवेंद्र ऋषीश्वर, इंस्पेक्टर कवीन्द्र सिंह, ब्रजमोहन नरवरिया सहित एक दर्ज सदस्य शामिल थे।