Lokayukt Trap: PWD के SDO और सब इंजीनियर 1- 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

1465

भोपाल: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में आज लोक निर्माण विभाग के एसडीओ और सब जूनियर को लोकायुक्त पुलिस ने 1- 1 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक श्री चंद्र चोरिया द्वारा अपने रोडसाइड साइन बोर्ड लगाने के टेंडर के बिल निकालने के एवज में इन दोनों अधिकारियों द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी।

इसकी जानकारी लोकायुक्त पुलिस को देने पर योजनाबद्ध तरीके से आज दोनों आरोपियों को उनके निवास स्थान से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीओपी विजय चौहान और सब जूनियर हाथ में पुंज अपने अपने निवास स्थानों पर रिश्वत ले रहे थे उस वक्त पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

लोकायुक्त टीम में उप पुलिस अधीक्षक जेपी वर्मा, निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक नरेश बेहरा और अन्य आरक्षक शामिल थे।

दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।