Lokayukta Trap: अपर कलेक्टर का रीडर ₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

8

Lokayukta Trap: अपर कलेक्टर का रीडर ₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

Lokayukta Trap: लोकायुक्त इकाई जबलपुर में आज सिवनी जिले में लखनादौन में अपर कलेक्टर का रीडर को ₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक संतोष सिंह सिसोदिया के ग्राम में पैतृक भूमि पर जामुन एवं अन्य वृक्ष लगे हुए थे जो खसरा के कॉलम नंबर 12 में दर्ज थे। अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुछ पेड़ काट दिए गए थे जिसकी सूचना आवेदक द्वारा संबंधित थाने में कर दी थी। लेकिन विरोधी पक्ष ने इसकी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय लखनादौन में कर दी थी, जिसमें आवेदक के विरुद्ध निर्णय हुआ था।

इसकी अपील आवेदक द्वारा एडीएम कार्यालय लखनादौन में की थी। वहां पर पदस्थ रीडर माधव प्रसाद तिवारी द्वारा आवेदक के पक्ष में निर्णय कराने के लिए 30000 रुपए की मांग की गई। बाद में 20000 रूपये लेने के लिए तैयार हो गया। आवेदक में इसकी सूचना लोकायुक्त जबलपुर को की और उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की

आज दिनांक 16.06.26 को रीडर माधव प्रसाद तिवारी को एडीएम कार्यकाल सिवनी से 20000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

**ट्रेप दल सदस्य-* टी एल ओ निरीक्षक श्रीमति उमा कुशवाह,निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।