
पढ़ना जारी रखें
इसकी शिकायत रेखा बाई ने आवेदक विमल करोसिया के माध्यम से लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की गई। सत्यापन के बाद शिकायत सही पाए जाने पर आज आरोपी दरोगा को आवेदक से रिश्वत राशि 11 हज़ार लेते हुए ट्रैप किया गया। मौके पर धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
पांच दिन पहले भी पकड़ा
लोकायुक्त ने पांच दिन पहले भी नगर निगम के एक दरोगा पर ट्रैप की कार्रवाई की। थी निगम के एक सफाई कर्मचारी की शिकायत पर लोकायुक्त ने सोनू वेंडवाज को पकड़ा था। आवेदक अर्जुन ऊंटवाल ने बतया था कि अक्टूबर महीने की अवधि का ड्यूटी से अनुपस्थित का वेतन तथा उसके पहले का तीन महीने का वेतन दरोगा से निकलवाने के लिए कहा था, जिसकी एवज में सोनू वेंडवाज ने 25,000 रिश्वत की मांगी थी। इसकी शिकायत सफाई कर्मचारी ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की। शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त की टीम ने आरोपी दरोगा को आवेदक अर्जुन ऊंटवाल से रिश्वत राशि 10,000 लेते हुए ट्रैप किया गया। आरोपी दरोगा सोनू वेंडवाज जोन क्रमांक 12 नगर पालिक निगम इंदौर में कार्यरत है।