Lokayukta Trap: उज्जैन जिले में सचिव और ठेकेदार ₹30000 की रिश्वत लेते पकड़े गए

95

Lokayukta Trap: उज्जैन जिले में सचिव और ठेकेदार ₹30000 की रिश्वत लेते पकड़े गए

Lokayukta Trap: लोकायुक्त पुलिस की उज्जैन टीम ने आज जिले में ग्राम पंचायत के एक सचिव और ठेकेदार को ₹30000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनाँक 12/03/26 को आवेदक राजेश चतुर्वेदी सरपंच निवासी ग्राम बोरदा मांडा द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन के समक्ष शिकायत कि उसके द्वारा ग्राम पंचायत बोरदा मांडा में निर्माण कार्य करवाए गए हैं किंतु ग्राम पंचायत सचिव श्री दरबार सिंह राठौड़ द्वारा उनकी स्वीकृति के लिए 45000 रु की रिश्वत की मांग की जा रही हैं। 15000 रु पूर्व में ले लिए है।

आवेदक की शिकायत की तस्दीक निरीक्षक दीपक सेजवार द्वारा की गई। शिकायत सत्यापन में सही पाए जाने पर उज्जैन लोकायुक्त दल द्वारा ट्रैप आयोजित किया गया व आज दिनांक 16/03/2026 को आवेदक से 30000/- रूपये की रिश्वत राशि आवेदक से लेकर अपने साथी ठेकेदार कमल बंजारा को को दे दी आज 30000 की रिश्वत लेते हुए सचिव दरबार सिंह राठौड़ और उसके साथी ठेकेदार कमल बंजारा को ग्राम पंचायत बोरदा मंडा तहसील तराना को थाना कायथा के पास आवेदक की गाड़ी स्विफ्ट डिज़ायर MP09 CH 5873 मे रंगे हाथों पकड़ा गया।

लोकायुक्त दल में उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश पाठक, निरीक्षक दीपक सेजवार आरक्षक श्याम शर्मा,आरक्षक संजीव कुमारिया, आरक्षक इसरार सहायक ग्रेड 3 रमेश डाबर व पंच साक्षी सहित 10 सदस्यों का दल मौके पर कार्यवाही कर रहा है।