Lokotsav of Democracy – Bharat Parv गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति एवं लोकगीत, लोक नृत्य देखकर दर्शक हुए मंत्रमुग्ध!

जिला प्रशासन के बेनर तले आयोजित कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा!

50

Lokotsav of Democracy – Bharat Parv गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति एवं लोकगीत, लोक नृत्य देखकर दर्शक हुए मंत्रमुग्ध!

Ratlam : शहर के नवश्रृंगारित ऐतिहासिक गुलाब चक्कर में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व पर लोकतंत्र का लोकोत्सव भारत पर्व के बेनर तले जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के देवास तथा शाजापुर की कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी जिसे देखकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए इन कलाकारों की प्रस्तुतियां से प्रसन्न होकर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव तथा डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा ने सभी कलाकारों का शाल-श्रीफल तथा नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

IMG 20260127 WA0003

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन तथा भाजपा नेता प्रवीण सोनी थे। शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात महिला कलाकार तथा नन्हीं-नन्हीं कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। देशभक्ति एवं लोकगीत शाजापुर के बालकृष्ण मालवीय की टीम की कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी तथा लोकनृत्य देवास की ख्यातनाम अदाकारा सुश्री मुस्कान गोस्वामी ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।

IMG 20260127 WA0001

कार्यक्रम में रमेश सोनी जर्नलिस्ट, मीसाबंधु महेन्द्र नाहर, सलीम मोहम्मद बागवान, अश्विनी शुक्ला, अनील सोनी, पर्यावरणविद् खुशालसिंह पुरोहित, बालकृष्ण मालवीय, सिंगर हरीश गेहलोत तथा अन्य मौजूद रहें।कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने तथा आभार अरुण पाठक

(पी ओ डूडा) ने माना!

देखिए वीडियो!